ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
टेक्नोलॉजी

कान में फट सकते हैं Earbuds? ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका

ईयरबड्स आजकल सभी लोगो के पास दिखना आम हो गया है. इन्हें केवल यंगस्टर्स ही नहीं घर बड़े भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. लंबी वायर से छुटकारा दिलाने वाले वायरलेस ईयरबड्स काफी स्टाइलिश और यूजफुल लगते हैं. लेकिन अगर हम इसके साइड इफेक्ट्स पर नजर डालें तो ये काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. बीते दिनों एक यूजर ने वायरलेस ईयरबड्स के फटने का मामला एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है. जिसमें सैमसंग के Galaxy Buds FE ईयरबड्स उसके कान में फट गए.

बहरहाल इस मामले पर कंपनी, यूजर और कम्युनिटी फोरम सभी में सवाल-जवाब का प्रोसेस जारी है. यहां समझें कि ईयरबड्स का सही इस्तेमाल कैसे होता है, कितनी वॉल्यूम, डेसिबिलिटी और कितने देर ईयरबड्स लगाने पर नुकसान के चांस कम हो सकते हैं.

ईयरबड्स इस्तेमाल करने का सही तरीका?

अगर देखा जाए तो नॉर्मली, 85 डेसिबल से ज्यादा आवाज किसी के भी कानों के लिए नुकसानदायक मानी जाती है. वहीं एक बार में 60 मिनट से ज्यादा देर ईयरबड्स का कानों में लगे रहना आपको नुकसान पहुंचा सकता है. अब सवाल आता है कि ईयरबड्स का वॉल्यूम कितना रखें? एक बात का ध्यान रखें कि आपको ईयरबड्स की आवाज कम ही रखना चाहिए. लगातार ईयरबड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, यूज करते टाइम बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए.

नुकसान और बचाव

  • हमेशा सही साइज के ईयरबड्स सलेक्ट करें, ईयरबड्स को टाइम-टू -टाइम क्लीन करें. इससे इंफेक्शन से बचा जा सकता है.
  • ज्यादा शोर वाली जगहों पर ईयरबड्स यूज ना करें दरअसल ऐसे एरिया में आपको, ईयरबड्स का वॉल्यूम बढ़ानी पड़ती है, जिसकी वजह से आपके कानों को ज्यादा नुकसान हो सकता है.
  • ईयरबड्स को एक दिन में जितना कम समय के लिए यूज करेंगे वो ज्यादा अच्छा रहेगा. अगर आप अपने जिम में या चलते-फिरते, घर या बाहर कोई काम करते टाइम यूज करने से कानों को ही नहीं और भी कई नुकसान हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button