ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
विदेश

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर में कोई जिंदा नहीं बचा…हमले के बाद इजराइल का दावा

इजराइल के हमले से लेबनान एक बार फिर दहल उठा. इजराइल ने बेरूत के दाहिया में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर जबरदस्त हमला कर दिया. इस भीषण हमले में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर पूरी तरह से तबाह हो गया. इजराइली सेना का दावा है इस हमले में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर में कोई भी जिंदा नहीं बचा है. जो भी अंदर था सभी लोग मारे गए.

इजराइल ने बंकर बस्टर बम से लेबनान में तबाही मचाई. हिज्ब हेडक्वार्टर पर 60 बंकर रॉकेट दागे गए. इस तबाही में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने की खबर है. हालांकि, इसकी अभी इसकी पुष्टि बाकी है. दावा यह भी किया जा रहा है कि इजराइली हमले में नसरल्लाह की बेटी और उसके भाई हाशिम सफी अल दीन की मौत हो गई है. हाशिम हिज्ब कार्यकारी परिषद का चीफ था.

दक्षिणी लेबनान में 300 से ज्यादा एयर स्ट्राइक

24 घंटे के अंदर इजराइली एयरफोर्स ने बेरूत से लेकर पूरे दक्षिणी लेबनान में 300 से ज्यादा एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है. IDF ने इस दौरान 400 से ज्यादा टारगेट को नामोनिशान मिटा दिया. उन इमारतों को तबाह कर दिया गया, जिसमें हिजबुल्लाह के ठिकाने थे. हिजबुल्लाह के हथियार गोदाम तहस नहस कर दिए गए. हिजबुल्लाह के रॉकेट और मिसाइल लॉन्च साइटें मलबा बन गईं.

इजराइल की इस बमबारी में हिजबुल्लाह के एक दर्जन से ज्यादा लड़ाके मारे गए हिजबुल्लाह को सबसे बड़ा जख्म तब मिला, जब इजराइल ने मोहम्मद हुसैन सरूर को खत्म कर दिया. मोहम्मद हुसैन सरूर हिज्बुल्लाह का एयरफोर्स चीफ था. इसके अलावा सरूर हिजबुल्लाह का ड्रोन एक्सपर्ट भी था. लेकिन अब इजराइल ने इसका भी खात्मा कर दिया है.

इजरायली इंटेलिजेंस ने सरूर के लोकेशन को ट्रैक किया. इसके बाद IDF ने बेरूत की उस इमारत को टारगेट किया, जिसमें सरूर छिपा हुआ था. बड़े विस्फोट के साथ हिज्बुल्लाह का एयरफोर्स चीफ सरूर का भी अंत हो गया.

सरूर का मारा जाना हिज्बुल्लाह के लिए अब तक का सबसे बड़ा नुकसान इसलिए माना जा रहा है क्योंकि वो रॉकेट, ड्रोन और सभी हवाई हमलों का एक्सपर्ट था. सरूर इतना बड़ा नाम था कि उसे मारने के लिए इजराइली सेना ने बेंजामिन नेतन्याहू से इमरजेंसी आर्डर लिया.

‘हम पूरी ताकत से हिजबुल्लाह पर हमला करेंगे’

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका जाने के लिए प्लेन में सवार थे. तभी IDF ने सरूर को खत्म करने का आदेश मांगा. नेतन्याहू ने प्लेन से ही सरूर को मारने का इमरजेंसी ऑर्डर दे दिया. अमेरिका पहुंचने के बाद नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल की योजना बहुत साफ है. हम अपनी पूरी शक्ति से हिजबुल्लाह पर हमला करेंगे. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक की अंतिम लक्ष्य नहीं प्राप्त हो जाता.

हिजबुल्लाह के ज्यादातर कमांडर मारे जा चुके

इससे पहले उसके ज्यादातर बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. IDF अब ब्लेड मिसाइल से पिन प्वाइंट हमले कर हिज्बुल्लाह की लीडरशिप को खत्म कर रही है. 36 घंटे के अंदर हिजबुल्लाह के 2 बड़े कमांडर और नसरल्लाह के भाई हाशिम का अंत हो चुका है. पिछले 100 घंटे से लेबनान का दहन जारी है. हर बीतते दिन के साथ हिजबुल्लाह का अंत नजदीक आता जा रहा है.

ये हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करने का ऑपरेशन है. ये हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे का अभियान है. हर दिन हिजबुल्लाह का कोई न कोई बड़ा कमांडर मारा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इजराइल ने ऑल राउंड अटैक शुरू कर दिया है. पिन प्वाइंट अटैक के जरिए हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म किया जा रहा है.

इजराइली सेना को लेबनान में एक और बड़ी कामयाबी मिल गई. कार से जा रहे हिज्बुल्लाह के कमांडर को पिन प्वाइंट अटैक के जरिए खत्म कर दिया. हिजबुल्लाह के इस कमांडर का खात्मा इजराइल ने उस स्पेशल मिसाइल से किया, जिससे अमेरिका ने अलकायदा चीफ अल जवाहिरी को मौत के घाट उतारा था.

Related Articles

Back to top button