ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
दिल्ली/NCR

दिन में उमस, रात को हल्की ठंड… दिल्ली में बारिश रिटर्न! महाराष्ट्र-बिहार में अलर्ट, जानें इन राज्यों का मौसम

अब मौसम करवट बदल रहा है. धीरे-धीरे मानसून विदाई की लेने की ओर बढ़ रहा है. दिल्ली में भी आज सुबह से ही बादलों का डेरा आसमान में बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस वीकेंड में दिल्ली का मौसम सुहावना रह सकता है. यहां आने वाले दो दिनों में कुछ इलाकों में बारिश का यूटर्न देखने को मिल सकता है. दिल्ली के कुछ हिस्सो में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं सोमवार यानि एक अक्टूबर से राजधानी में पूरे हफ्ते तेज धूप का मौसम बना रह सकता है. आने वाले शनिवार तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में आधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है.

वहीं महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल है. लोगों को अपने हर दिन के जरूरी कामों को करने के लिए भी काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं. जगह-जगह सड़कों पर हुए जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हर दिन बनी हुई है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, महाराष्ट्र में सितंबर के अंत तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. 28 और 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं मुंबई में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र में 1,2 और 3 अक्टूबर को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद 4,5,6 अक्टूबर को यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश की मूसलाधार बूंदें देखने को मिल सकती हैं. आज शनिवार और रविवार को यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं सोमवार से पूरे हफ्ते मौसम साफ बना रहेगा. सोमवार यानि 1 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में उमस और गर्मी देखने को मिल सकती है. इस हफ्ते यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जा सकता है.

Related Articles

Back to top button