ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
महाराष्ट्र

बीजेपी के लिए हम दूसरे राज्यों में नहीं लडे़… ऐसा क्यों बोले आदित्य ठाकरे?

महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हुई हैं. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी से अलग होने से पहले का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र के बाहर अन्य राज्यों तक अपना प्रसार इसलिए नहीं किया क्योंकि वह अपनी पूर्व सहयोगी बीजेपी के वोटों में सेंध नहीं लगाना चाहती थी.

एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि बीजेपी की वजह से हम दूसरे राज्यों में चुनाव नहीं लड़े, हमने खुद को पीछे ही रखा. हम इसलिए नहीं लड़े क्योंकि अपने सहयोगी दल के वोटों में सेंध नहीं लगाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि शिवसेना का यही सिद्धांत रहा, जो उनके दादा बाला साहेब ठाकरे के समय से चला आ रहा है. ज्ञात हो कि अतीत में अविभाजित शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन के बावजूद गोवा जैसे पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ा था.

‘सहयोगी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुझे खुशी होगी’

कुछ महीने पहले हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) का प्रदर्शन उनकी पार्टी से बेहतर होने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा कि अगर मेरे सहयोगी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुझे खुशी होगी. मेरे दादाजी इसी सिद्धांत का पालन करते थे और मेरे पिता जी भी इसी सिद्धांत का पालन करते है. उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हमें खुशी होगी क्योंकि हम सहयोगी हैं.

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनना तय है. लोग बीजेपी की लूट और राजनीति से तंग आ चुके हैं इसलिए बदलाव होना तय है. बीजेपी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है. उनके पास ईडी, आईटी, सीबीआई और यहां तक कि चुनाव आयोग की मदद भी थी, इसके बावजूद वह आम चुनाव में केवल 9 सीटें ही जीत सकी.

Related Articles

Back to top button