ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

भारतीय सेना रॉकेट और मिसाइल कर रही तैयार, सेना को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की चल रही तैयारी

भारतीय सेना समय के साथ विकास का पथ तय कर रही है और मॉर्डन हथियार, मिसाइल को शामिल कर रही है. इंडियन आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए कुमार ने हाल ही में कहा कि लंबी दूरी के रॉकेटों पर भी सेना का ध्यान है.

लेफ्टिनेंट जनरल ए कुमार ने कहा, आने वाले दिनों में स्वदेशी पिनाका रॉकेटों की रेंज को 300 किलोमीटर तक बढ़ाने का सेना का प्लान है. उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय सेना को प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल और निर्भय मिसाइल हासिल करने को लेकर रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defense Acquisition Council) से मंजूरी मिल गई है.

DRDO कर रही तैयार

डीआरडीओ आर्म फोर्सेज के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलें तैयार कर रहा है. साथ ही 2000 किमी रेंज की निर्भय और 400 किमी रेंज की प्रलय मिसाइल जैसी लंबी दूरी की क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी भी की जा रही है.

मिसाइल प्रोग्राम के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO काम कर रहा है और इसको विकसित करने का काम जारी है. हमारा मिसाइल कार्यक्रम सही स्पीड से आगे बढ़ रहा है, जिसे लेकर डीआरडीओ की ओर से रिसर्च और डेवलपमेंट किया जा रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया इन मिसाइलों को सेना में शामिल करने का मकसद बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों की सीमा, सटीकता को बढ़ाना है.

पिनाका आत्मानिर्भर अभियान की कहानी

लेफ्टिनेंट जनरल ने पिनाका रॉकेट की बात करते हुए कहा, पिनाका आत्मानिर्भर अभियान की सफलता की कहानी है.पिनाका के और भी रेजिमेंट शामिल किए जा रहे हैं. लेफ्टिनेंट जनरल ए कुमार ने गोला-बारूद के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, सटीकता और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए कई सुधार किए गए हैं.’हम सेंसर फ्यूज्ड म्यूनिशन (SFM) और कोर्स करेक्टेबल फ्यूज (CCF) के डेवलपमेंट के लिए उद्योगों और शिक्षा जगत के साथ लगातार जुड़े हुए हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल ने सटीकता को बढ़ावा देने को लेकर कहा, ‘हम लोइटर म्यूनिशन, स्वार्म ड्रोन, रनवे इंडिपेंडेंट आरपीएएस और इसी तरह की चीजें खरीद रहे हैं. साथ ही खुफिया जानकारी और निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.

अग्निवीरों को लेकर क्या कहा?

अग्निवीरों की ट्रेनिंग पर उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की ट्रेनिंग और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं. अग्निवीरों की ट्रेनिंग के लिए मॉडर्न सुविधाएं स्थापित की गई हैं और पढ़ाई के लिए क्लासरूम में भी ऑडियो-विज़ुअल सुविधा दी गई है.

Related Articles

Back to top button