ब्रेकिंग
Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ... Bhopal News: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ; डिलीटेड चैट्स और डिजिटल एविडेंस से खु... Dewas Water Crisis: देवास में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जलसंकट; समय पर नहीं भर रहीं पानी की ट... Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स...
हरियाणा

2 दिन में बिखर गई कांग्रेस की एकता? मेनिफेस्टो रिलीज में नहीं पहुंचे सुरजेवाला-सैलजा

हरियाणा के चुनाव काफी नजदीक है, इसी के चलते चंडीगढ़ में आज (28 सितंबर) कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो लॉन्च किया. इस मेनिफेस्टो लॉन्च में पार्टी के दो बड़े नेता रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा नहीं दिखाए दिए. राहुल गांधी की रैली में 2 दिन पहले आपसी एकता का संदेश देने वाली कांग्रेस आज मेनिफेस्टो लॉन्च के दौरान बिखरी हुई नजर आई.

मेनिफेस्टो लॉन्च के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, राज्य के पूर्व सीएम अशोख गहलोत और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन ना तो कुमारी सैलजा और ना ही रणदीप सुरजेवाला मेनिफेस्टो लॉन्च में शामिल हुए और न ही उनके गुट का एक भी नेता लॉन्च के दौरान मौजूद था. जहां पिछले कई दिनों से कुमारी सैलजा का पार्टी के चुनाव प्रचार में साथ न आना सवाल बना हुआ था, वहीं एक बार फिर घोषणापत्र के लॉन्च में उनकी गैर-मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

राहुल गांधी की रैली में दिखे थे साथ

इससे पहले 26 सितंबर को राहुल गांधी जब हरियाणा में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उस समय कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार में दिखाई दी थी. उस समय एकता का संदेश देते हुए राहुल गांधी के साथ कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा एक ही मंच पर मौजूद थे.

कुमारी सैलजा टिकट बंटवारे और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कई दिनों से नाराज चल रही थीं. हालांकि, राहुल की रैली से पहले कुमारी सैलजा को काफी मनाया गया था और वो चुनाव प्रचार में शामिल हो गई थी, लेकिन एक बार फिर कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी से दूरी बना ली.

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या

हरियाणा कांग्रेस के पत्र में स्वास्थ्य की गारंटी दी गई है. राजस्थान की योजना के पैटर्न पर 25 लाख रुपए का फ्री इलाज देने का ऐलान किया गया है. साथा ही पार्टी ने ऐलान किया है कि नीट एग्जाम की वजह से जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर किया जाएगा. घोषणा पत्र में पार्टी ने महिलाओं के लिए स्कीम का ऐलान किया है जिसके तहत इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत कांग्रेस 18 साल से 60 साल तक की महिलाओं को 2000 रुपए महीना देने का काम करेगी.

किसान आयोग का गठन

पार्टी ने कहा, किसान आयोग का गठन किया जाएगा, साथ ही MSP की गारंटी भी दी जाएगी. महिला किसानों के लिए विशेष सुविधा देंगे, किसानों को डीजल पर सब्सिडी कार्ड बनाने का काम करेंगे. कुरुक्षेत्र जिले में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से एक यूनिवर्सिटी बनाएंगे. हमारे सिख समुदाय लोगों के लिए गुरुद्वारा बनाएंगे और सिख प्रबंधक कमेटी के चुनाव को कराने का काम करेंगे.

पंजाबी भाषा को भी पूरा सम्मान देने का काम करेंगे, मेवात जिले में एक विश्वविद्यालय बनाने का काम करेंगे. हरियाणा कांग्रेस अल्पसंख्यकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने कहा, हम दिव्यांग लोगों के लिए एक अलग बोर्ड बनाएंगे और सरकारी नौकरी में भी उन्हें हिस्सेदारी दी जाएगी.

पुरानी पेंशन बहाली का वादा

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करने का काम करेंगे. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के पूरे अधिकार बहाल करेंगे. पार्टी ने मेनिफेस्टो लॉन्च में कहा, शहरों में विकास करेंगे, मेट्रो, रेलवे लाइन, इको फ्रेंडली माहौल बनाने का काम किया जाएगा. पूर्वांचल के लोगों के लिए छट घाट बनाए जाएंगे. व्यापारियों के लिए व्यापारी आयोग का गठन करने का काम करेंगे.

नौकरी की गारंटी

पार्टी ने कहा, अर्धसैनिकों के लिए बोर्ड बनाएंगे. खेलों के लिए पूरा मान सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी, नौकरी पर गारंटी देगी, ब्राह्मण आयोग के लिए एक बोर्ड गठन करने का काम करेंगे. साथ ही हरियाणा में पंजाबी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा. हरियाणा में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करेंगे. हम इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को हमारे बेड़े में शामिल करने के लिए काम करेंगे, ड्राइवरों और कंडक्टरों को आवासीय सुविधा देंगे.

Related Articles

Back to top button