ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
लाइफ स्टाइल

नवरात्रि में बनाएं ये पांच तरह के नाश्ते, बिना लहसुन प्याज के हो जाएगा तैयार

नवरात्रि के दौरान लोग व्रत तो करते ही हैं इसके अलावा जो लोग व्रत नहीं भी करते हैं वह न सिर्फ मांसाहार और मदिरा का त्याग कर देते हैं बल्कि लहसुन और प्याज के खाने से भी परहेज किया जाता है. 3 अक्टूबर 2024 दिन बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही हैं, ऐसे में मां की आराधना के साथ ही लोग कुछ फूड्स से दूरी बना लेंगे, जिसमें लहसुन-प्याज शामिल हैं. आप भी अगर उन लोगों में से एक हैं तो जान लें नाश्ते के कुछ बेहतरीन ऑप्शन जिन्हें आप बिना लहसुन प्याज के बना सकते हैं.

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ ही लहसुन-प्याज अपने न्यूट्रिशन के लिए भी जाने जाते हैं और इसलिए सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं, लेकिन लहसुन और प्याज को तामसिक गुणों वाला माना गया है और इसलिए नवरात्रि में ज्यादातर लोग लहसुन-प्याज का खाने में उपयोग बंद कर देते हैं. तो चलिए जान लेते हैं बिना लहसुन प्याज वाले हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के ऑप्शन.

पोहा है लाइट और हेल्दी

बिना लहसुन प्याज के नाश्ते की बात करें तो पोहा बनाया जा सकता है. ये बनाने में भी ईजी होता है और झटपट मुश्किल से 10 से 15 मिनट में तैयार भी हो जाता है, साथ ही ये हल्का होता है जिससे पचाने में आसानी होती है. पोहा को अगर मटर और पीनट्स डालकर बनाया जाए तो ये और भी ज्यादा हेल्दी बन जाता है.

उपमा भी है टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन

वैसे तो लोग उपमा में प्याज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बिना प्याज के भी उपमा खाने में काफी टेस्टी लगता है. सूजी को भून लें और फिर इसे निकालकर पैन में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करके इसमें राई, हींग, करी पत्ता का तड़का लगाकर कुछ बेसिक मसाले, टमाटर, उबली हुई हरी मटर डालें और इसमें भुनी हुई सूजी डालकर गर्म पानी डालें. इससे उपमा टेस्टी और खिला-खिला बनेगा.

नमकीन सेवई लगती हैं बेहद टेस्टी

बिना लहसुन प्याज के नाश्ते की बात करें तो आप मसालेदार सेवई बना सकते हैं. इसके लिए आलू को महीन छोटा-छोटा काट लें और हरे मटर ले लें. इसके साथ ही एक टमाटर काट लें. अब टमाटर के साथ हल्दी, मिर्च, नमक, पिसा सूखा धनिया, नमक डालकर ग्रेवी बनाएं. इसमें मटर और आलू को डालकर भूनें ताकि दोनों चीजें पक जाएं. इसके बाद सेवई डालकर जरुरत के मुताबिक पानी डालें और पकने दें. 5 से 8 मिनट में सेवई बनकर तैयार हो जाएंगी.

ढोकला भी है बढ़िया हेल्दी ऑप्शन

बिना लहसुन प्याज के अगर ब्रेकफास्ट की बात करें तो आप गुजरात का फेमस ढोकला बना सकते हैं. हां इसे बनने में थोड़ा सा समय लगता है और आपको सही मेथड पता होना चाहिए. इसके लिए भी आपको कुछ सिंपल इनग्रेडिएंट्स जैसे बेसन, इनो, नींबू, दही, करी पत्ता, हरी मिर्च, राई आदि चाहिए होते हैं. पहले बेसन दही और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा घोल बनाएं कुछ देर इसे एक साइड रखें और पानी उबलने चढ़ा दें. घोल में थोड़ा सा ईनो पाउडर डालकर एक ही दिशा में चलाकर मिलाएं और किसी समांतर बर्तन में तेल या घी ग्रीस करके घोल को तुरंत उसमें डालें और भाप में पकने के लिए रख दें. चाकू से चेक करें जब घोल चिपकना बंद हो जाए तो इसे हल्का ठंडा होने के बाद निकाल लें और राई, नींबू, चीनी, करी पत्ता, हरी मिर्च आदि से तड़का लगाएं. ढोकला को हरी चटनी के साथ परोसें.

Related Articles

Back to top button