ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर देखें Instagram Reels, नीला गोला कर देगा ये ख्वाहिश पूरी

वैसे तो आजकल इंस्टाग्राम पर एक बार रील्स स्क्रॉल करने लग जाओ तो घंटों निकल जाते हैं. एक के बाद एक ऐसी रील्स आती है, जिन्हें देखकर आच्छा खासा टाइम पास होता रहता है. लेकिन जो लोग वॉट्सऐप यूज करते हैं उनका क्या हो? वॉट्सऐप के पास रील्स की कमी थी लेकिन अब वो भी पूरी हो जाएगी, दरअसल मेटा एआई इसमें आपकी मदद करेगा. अब आप वॉट्सऐप पर भी इंस्टाग्राम की रील्स देख सकते हैं. फिर चाहे कोई भी न्यूज चैनल हो, इंफ्लूएंसर हो किसी भी रील्स स्टार की वीडियो आप मैसेजिंग ऐप पर देख पाएंगे.

वॉट्सऐप पर कैसे देखें इंस्टाग्राम रील्स?

वॉटस्ऐप पर इंस्टाग्रम रील्स देखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए बस आपको अपने स्मार्टफओन में वॉट्सऐप पर जाना है, इसके बाद मेटा एआई चैटबॉट ओपन करना है. मेटा एआई चैटबॉट ओपन करने के बाद के बाद चैट में टाइप करें Show Reels Of TV9 BHRATVARSH या जिस इंफ्लूएंसर की आप रील्स देखना चाहते हैं आगे उसका नाम डालें. नीचे आपको कुछ रील्स शो हो जाएंगी जिन्हें आप आसानी से देख सकते हैं.

Meta AI हर काम को बना देता है आसान

  • वॉट्सऐप के मेटा एआई चौटबॉट में आप कोई भी प्रॉम्प्ट देकर उसका जवाब हासिल कर सकते हैं. वॉट्सैप के जरिए आप अपने काफी सारे काम पूरे कर सकते हैं. अगर आप वॉट्सऐप पर ये नंबर सेव कर लेते हैं -7588888824 तो आप घर बैठे अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
  • वॉट्सऐप पर ये नंबर 7042062070 ट्रेन में आपके लिए खाने का जुगाड़ कर सकता है. इसके अलावा फ्लाइट से जुड़ी हर अपडेट फोन में हासिल कर करने के लिए अपने वॉट्सऐप पर ये नंबर सेव करें- 7065145858 इसके जरिए आप फ्लाइट बुकिंग और फ्लाइट स्टेट्स भी चेक कर सकते हैं.

मेटा एआई और ये नंबर्स आपके लगभग कामों को वॉट्सऐप के जरिए ही पूरा करने में मदद करते हैं. आपको बार-बार दूसरे ऐप्स पर स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

Related Articles

Back to top button