ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
राजस्थान

समुदाय विशेष को बेच डाली आदिवासियों की जमीन… पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा

बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. राजधानी जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम नेता मुस्लिमों को भड़का रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं है, उन्होंने कानून में परिवर्तन करने की सिफारिश की है.

बाजेपी नेता ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड पर जो बिल संसद में आने वाला है, उससे पहले आल इंडिया मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़का रहे हैं. किरोड़ी लाल ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है.

‘आदिवासियों की जमीन वक्फ की बताकर बेच दी’

इसके आगे उन्होंने कहा कि कई प्रभावशाली लोगों ने आदिवासियों की जमीन को वक्फ की जमीन बताकर बेच डाला. आमेर और किशनपुरा में 900 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर समुदाय विशेष को वहां पर बसा दिया है. मीणा ने कहा कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करके वहां अवैध रूप से कॉलोनी बनी दी गई. इस क्षेत्र में चालीस मस्जिद और बीस बूचड़ खाने बना दिए गए हैं.

‘मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काया जा रहा’

मीडिया के सामने दो वीडियो दिखाते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मंदिर की जमीनों पर कब्जा कर समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाया जा रहा है. विदेशी ताकतों से ट्रस्ट के नाम पर पैसा लिया जा रहा है.. उन्होंने कहा कि मुंबई और गुजरात में आदिवासियों की जमीन को बेचा जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काया जा रहा है.

‘विदेशी ताकतों से ट्रस्ट के नाम पर पैसा लिया जा रहा’

किरोड़ी लाल मीणा ने दो वीडियो मीडिया के सामने रखा है, जिसमें बताया कि मंदिर की जमीनों पर कब्जा कर समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाया जा रहा है. विदेशी ताकतों से ट्रस्ट के नाम पर पैसा लिया जा रहा है. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुंबई और गुजरात में आदिवासियों की जमीन को बेचा जा रहा है. वहीं अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा बरकरार है और मैं मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि मेरा इस्तीफा मंजूर करें.

Related Articles

Back to top button