ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
बिहार

IFS, IIT से पढ़ाई और दलित चेहरा… जन सुराज पार्टी के पहले कार्यवाहक अध्यक्ष बने मनोज भारती

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की नवगठित जन सुराज पार्टी का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती को बनाया गया है. भारतीय विदेश सेवा (IFS) में रहे मनोज आईआईटी कानपुर और दिल्ली से पासआउट हैं. मनोज दलित समुदाय से आते हैं और बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं.

जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष चुनने के लिए प्रशांत किशोर ने अध्यक्ष चुनने के लिए 100 नामों की एक सूची मंगवाई थी. इनमें से मनोज के नाम का चयन किया गया. मनोज इस पद पर अगले साल मार्च तक बने रहेंगे.

नए अध्यक्ष का चुनाव अगले साल

मनोज के चयन का ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कहा था कि दलित समाज का ही कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा. जिसकी जितनी संख्या है उसको उतनी भागीदारी दी जाएगी. हमारी सोच है कि हर समाज में काबिल आदमी है. पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव अगले साल मार्च तक होगा.

भारतीय विदेश सेवा में लंबे समय तक काम करने वाले मनोज भारती आईआईटी दिल्ली से पासआउट हैं. वह अनुसूचित समाज से आते हैं. विदेश सेवा के दौरान वह चार देशों में भारत के राजदूत रहे हैं. वह यूक्रेन और बेलारूस जैसे देशों के राजदूत भी रहे हैं.

जमुई के सरकारी स्कूल से पढ़ाई

प्रशांत किशोर ने बताया कि मनोज ने बिहार के जमुई जिले के एक सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वो नवोदय विद्यालय पढ़ने चले गए. यहां से मनोज का चयन आईआईटी कानपुर के लिए हो गया. उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए वह आईआईटी दिल्ली आ गए. फिर उनका चयन सिविल सेवा में हो गया और वे भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए चुन लिए गए.

पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं चाहिए. हम राज्य में शराब बंदी को खत्म करेंगे और ऐसा करके भी बिहार में बहार लाएंगे. प्रशांत किशोर ने 2 साल पहले साल 2022 में ही जन सुराज पार्टी के नाम का रजिस्ट्रेशन करा लिया था.

प्रशांत ने कहा कि हम अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार बनाएंगे कि कहीं पर भी कोई बिहारी को गाली ना दे सके. जन सुराजी वह है जो बिहारी गौरव को वापस ले आए. यह उन लोगों की सभा है. यहां पर पांच समय के नमाजी और शाखा चलाने वाले लोग भी शामिल हुए हैं क्योंकि हमारी विचारधारा ह्यूमेन फर्स्ट वाली है.

Related Articles

Back to top button