ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

अच्छा प्रमोशन भी खराब फिल्म को नहीं बचा सकता…फिल्मों की मार्केटिंग पर बोलीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हर किरदार को बखूबी अदा करती हैं. इस समय वह अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इसी बीच आलिया ने फिल्मों के पीआर को लेकर भी बात की. जहां ज्यादातर लोगों का यही मानना होता है कि फिल्म के लिए प्रमोशन जरूरी होता है और इससे फिल्म को काफी फायदा मिलता है यानी फिल्म चल सकती है, लेकिन आलिया भट्ट को ऐसा नहीं लगता. वह इससे एकदम अलग सोचती हैं.

आलिया भट्ट ने कहा कि आप एक खराब फिल्म को पीआर के साथ नहीं बचा सकते. आप एक ऐसी फिल्म को नहीं बचा सकते जो पीआर के साथ काम नहीं करती. इसलिए, अगर यह काम करता है, तो आप यह नहीं कह सकते कि पीआर की वजह से है. यही ‘Key’ डिफरेंस हैं. इसलिए लाइन खींचें और समझने की कोशिश करें.

लाइमलाइट में रहने पर क्या कहा?

इसके साथ ही आलिया भट्ट ने लाइमलाइट में रहने के प्रेशर पर भी बात की. उन्होंने कहा, “अपने बारे में कुछ खास बातें लोगों के सामने रखना नॉर्मल बात है लेकिन जब लोग अपनी कहानियां गढ़ना शुरू कर देते हैं तो सिचुएशन खराब हो जाती है.” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झूठ बोलने से कभी भी सच्चाई नहीं बदल सकती. एक झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता.

‘जिगरा’ में नजर आएंगी

आलिया भट्ट के साथ ‘जिगरा’ में वेदांग रैना और मनोज पहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा भी आलिया के पास कई प्रोजेक्ट्सपाइपलाइन में हैं. फिलहाल वह शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही और YRF स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं. दोनों ने हाल ही में कश्मीर शेड्यूल पूरा किया था. साथ ही आलिया संजय लीला भंसाली के साथ ‘लव एंड वॉर’ में भी काम कर रही हैं, जिसमें वह रणबीर कपूर और विकी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

Related Articles

Back to top button