ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
महाराष्ट्र

कांग्रेस-NCP पवार गुट की ओर से घोषित किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे… महाराष्ट्र में CM फेस पर बोले उद्धव ठाकरे

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों के बीच महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. हरियाणा में कांग्रेस की हार के बीज यूबीटी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र को बचाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट की ओर से मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किसी भी चेहरे का समर्थन करेगी.

महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उद्धव ठाकरे के इस बयान को कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. इसलिए क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस अकेले जरूर मैदान में उतरी थी, लेकिन सीएम फेस के को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में थे. एक तरह भूपेंद्र हुड्डा सीएम फेस को लेकर लगातार बैटिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर कुमारी सैलजा थीं.

चुनाव प्रचार के बीच में ही ये दोनों नेता सीएम फेस को लेकर आमने-सामने आ गए थे. माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन दो नेताओं की लड़ाई का बीजेपी ने पूरा फायदा उठाया और ओबीसी समुदाय के वोटरों में सेंध लगाने में सफल रही. हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती है तो दूसरी ओर कुमारी सैलजा प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र की सियासी स्थिति हरियाणा से अलग जरूर है, लेकिन सीएम फेस को लेकर वहां भी खींचतान चल रही है. इसके पीछे वजह है तीन दलों का एक साथ रहना. महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस-एनसीपी शरद चंद पवार के और उद्धव गुट की शिवसेना है. माना जा रहा है तीनों ही दल सीएम फेस के लेकर सियासी समीकरण सेट करने में जुटे हैं.

अधिकत सीटों पर बन चुकी है बात

एक दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले कहा था कि एमवीए के बीच 180-190 सीटों पर सामंजस्य बन गया है. दशहरे के बाद कुछ सीटों पर उम्मीदवारे के नाम का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की बयार चल रही है. बीजेपी बांटने की राजनीति कर रही है.

मुंबई में दो दिन हुई एमवीए नेताओं की बैठक

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से करीब 180-90 सीटों पर तीनोंपार्टियों में सहमति बन पाई है जबकि 100 सीटों पर बात अटकी हुई है. सीटों को लेकर पिछले दो दिनों तक मुंबई में एमवीए के नेताओं की बैठक भी हुई थी. बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आज की बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है. दशहरे के बाद सीट बंटवारे को लेकर कुछ सीटों का ऐलान किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button