ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर देर रात अचानक पहुंचे पांढुरना सिविल अस्पताल ,किया औचक निरीक्षण

पांढुरना। मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर देर रात 2:00 बजे अचानक पांढुर्णा पहुंचे, जहां सबसे पहले सिविल अस्पताल पांढुर्णा पहुंचे, जहां उन्होने सभी मरीजों का हाल चाल जाना इतनी देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री सिविल अस्पताल के कर्मचारियों अधिकारियों में खलबली मच गई।

वहीं 108 के चालक के काम में कमी पाई गई जिस पर 108 एंबुलेंस के चालक पर कार्रवाई के लिए प्रभारी मंत्री ने आदेश दिए। वहीं अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों के हाल-चाल जाने और अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के आदेश दिए, दोपहर को प्रभारी मंत्री ने विभागीय मीटिंग ली जिसमें पांढुर्णा जिले के सभी आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग सीएचएमओ को प्रभारी मंत्री के गुस्से का सामना करना पड़ा, प्रभारी मंत्री ने सी एच एम ओ को जमकर फटकार लगाई । इसके बाद प्रभारी मंत्री पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष वैशाली महाले के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां सभी भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया ,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button