ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में तालाब में मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में थूआ पड़रिया गांव के तालाब में एक छात्र का शव मिला है, छात्र 9 दिनों से लापता था परिजनों ने एक अक्टूबर को कटंगी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को सुबह तालाब के पास से ग्रामीण गुजर रहे थे, उनको बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने तालाब से छात्र के शव को बाहर निकाल कर पाटन स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कटंगी थाना पुलिस का कहना है कि अरुण सिंह का शव तालाब में मिला है। मृतक एक अक्टूबर से घर से लापता था जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

 ग्रामीण जब तालाब के नजदीक से गुजरे तो उनको बदबू आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, युवक आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ देखा गया था। मृतक कटंगी के प्रज्ञा धाम कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और एक अक्टूबर को रात को खाना खाने के बाद घर पर टहलने की कह कर निकला उसके बाद घर नहीं लौटा मृतक के पिता किसान हैं। परिजनों का कहना है कि युवक का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button