ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में सिटी बस में घुसकर कंडक्टर से अड़ीबाजी, विरोध करने पर छुरी से हमला

भोपाल। शहर के एमपी नगर इलाके में एक सिटी बस में बदमाश ने घुसकर कंडक्टर से रुपयों के लिए अड़ीबाड़ी की। कंडक्टर ने जब पैसे देने से मना किया तो बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए छुरी से कंडक्टर पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर बोर्ड ऑफिस चौराहे की है, जहां सिटी बस सवारियों के इंतजार में खड़ी थी।

अचानक हुई इस घटना से बस में बैठी सवारियां भी दहशत में आ गईं। घटना के बाद बदमाश बस से उतरकर चला गया। यह पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। एमपी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हुई घटना

बदमाशों द्वारा सिटी बस में घुसकर गुंडागर्दी करने की एक माह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 14 सितंबर को भी एक लो-फ्लोर बस में बदमाशों द्वारा कंडक्टर से मारपीट करने का मामला सामने आ चुका है। चूना भट्‌टी इलाके में पं. खुशीलाल शर्मा हॉस्पिटल के पास एक बदमाश ने चलती बस में परिचालक से मारपीट कर दी थी। वह बदमाश अपने तीन-चार साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के बस स्टॉप से बस में सवार हुआ था। जहांगीराबाद बस स्टॉप आने के पहले उन लोगों ने कुछ यात्रियों के जेब से रुपये चोरी कर लिए थे। उसके बाद तीन युवक तो बस से उतरकर चले गए, लेकिन दो युवक बस में मौजूद थे। बस जब पं. खुशीलाल अस्पताल के पास पहुंची, तभी कंडक्टर सुरेश ने एक बदमाश को यात्री की जेब से रुपये चोरी करते देखा, तो उसे टोक दिया। इस पर उस बदमाश और उसके साथी ने सुरेश के साथ बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दी। इससे सुरेश के सिर में चोट लग गई थी।

Related Articles

Back to top button