ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
मध्यप्रदेश

दमोह में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां चैनपुरा में दमोह से जा रहे ट्रक और बटियागढ़ से आ रहे ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। वहीं इस हादसे में पुष्पेंद्र तिवारी और देवकी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबिक आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह लोधी, दिलीप सिंह, जब्बार खान, अच्छे लाल, जयसिंह उर्फ दुर्गेश सिंह, अविनाशी पाठक घायल हैं। दो घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल, पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button