ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मध्यप्रदेश

विजयवर्गीय बोले- बंटोगे तो कटोगे, 25 साल बाद हमारे बच्चों के लिए खतरा

इंदौर : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को सही बताया है। विजयवर्गीय ने कहा कि योगी जी ने सही कहा है बंटोगे तो कटोगे। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि साल बाद आने वाली नई पीढ़ी को खतरा है।

पूर्व विधायक जीतू जिराती द्वारा आयोजित सादगी गरबा महोत्सव में बड़ा बयान दिया है। इंदौर के सादगी गरबा में विजयवर्गीय ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं आने वाले 25 साल बाद हमारे आने वाले बच्चों के लिए बहुत खतरा है। जिस प्रकार देश की डेमोग्राफी बदल रही है और जिस प्रकार कुछ राजनीतिक दल की तुष्टिकरण की नीति के कारण देश में अशांति फैलाने वाले लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम सनातन धर्म के साथ चले।

विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने सही कहा है “बटोगे तो कटोगे” और हरियाणा की जानता ने बता दिया न हीं बटेंगे और न ही कटेंगे। इसलिए आप सब से भी निवेदन हैं विचारें गंभीरता के साथ विचार करें, चिंतन करें हमारे धर्म, हमारी परंपरा, हमारी आध्यात्मिक शक्ति, हमारे धर्म गुरु और हमारे धर्म ग्रंथ विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं।

Related Articles

Back to top button