ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

हैवान भाई ने बहन से किया रेप, गर्भवती होने पर खिलाई ऐसी दवा, बिगड़ गई तबीयत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर में नाबालिग लड़की के साथ रिश्तेदार ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है. जब आरोपी को इसका पता चला तो उसने अपनी मां और भाई की मदद से दवा के नाम पर उसे एसिड की टेबलेट खिला दी है. एसिड की टेबलेट खाने की वजह से पीड़िता की हालत बेहद ज्यादा गंभीर है.

उसे इसे इलाज के लिए आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर पीड़िता की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है. पीड़िता आरोपी की घटना को लेकर पीड़िता के घरवालों ने भरतपुर थाने में शिकायत दी है, इसके बाद पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है. पीड़िता आरोपी की ममेरी बहन है.

घरवालों ने लगाया रेप का आरोप

मुरादाबाद जिले के भगतपुर इलाके में थाने में पिता ने एक शिकायत द्दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी को एसिड की टेबलेट दी गई थी, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर है. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, भगतपुर में रहने वाले जावेद नाम के युवक ने अपनी मां के घर पर आने-जाने के दौरान आरोपी जावेद ने नाबालिक को डरा धमका कर उसके साथ रेप किया. इस पूरी घटना को 8 महीने बीत गए थे, इस दौरान कविता गर्भवती हो गई थी.

आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा, लेकिन उसने शादी नहीं की. कुछ समय बाद पीड़िता ने गर्भवती होने की जानकारी जैसे ही आरोपी जावेद को दी, उसने गर्भपात की दवा खिलाने के नाम पर एसिड की टेबलेट अपनी मां और भाई की मदद से दे दी है, दवाई खाने से पीड़िता की हालत बेहद ज्यादा बिगड़ गई.

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

भगतपुर थाने में दर्ज में मुकदमे को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि थाना भगतपुर में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें एक युवक ने युवती को गर्भपात के नाम पर एक टैबलेट दे दी. उसके टैबलेट में एसिड था. टैबलेट खाते ही युवती की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है. गंभीर अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा रजिस्टर कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा रजिस्टर किया गया है. फिलहाल, भगतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. भगतपुर पुलिस की जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

Related Articles

Back to top button