ब्रेकिंग
Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह... Punjab Politics News: केवल ढिल्लों का आप सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मां... Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता और मा... Gold and Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, बुधवार को दोनों कीमती धातुओं क... Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में सर्चिंग के लिए निकले सीआरपीएफ जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बालाघाट/बिरसा। बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राटोला के पास रविवार सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ के जवानों का वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायल जवानों को गोंदिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन में बैठे सभी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा में पदस्थ थे। वे क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। बिरसा सीआरपीएफ 7 बीएनडी कंपनी मछुरदा एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी, जिनका वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच ग्राम कुदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चार घायलों को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया

दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी वाहन बताया जा रहा है। घायलों में एएसआई यदुनंदन पिता राहुलप्रसाद पासवान (57), निरीक्षक उमेश पिता सुदामा (30), एएसआई बिरजू दास पिता रामकिशोर (44) आरक्षक राकेश पिता सुबल यादव (30) शामिल हैम, जिन्हें निजी एम्बुलेंस से गोंदिया रेफर किया गया है।

धमतरी निवासी आरक्षक की हादसे में मौत

वहीं इस हादसे में आरक्षक तारकेश्वर टी. (22) निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। शव को बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है।

इधर…बालाघाट के लांजी में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

जनपद पंचायत लांजी के क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोड़ामा के मुंडीदादर में बुधवार को एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मृतका ने नवजात शिशु को जन्म दिया जो कि स्वस्थ बताया गया। प्रसूता महिला विशेष संरक्षित बैगा आदिवासी थीं। जानकारी के अनुसार, मृतका निवासी लोड़ामा मुंडीदादर की है।

बुधवार को 12 बजे अपने ही घर पर प्रसव के दौरान करीब एक बजे प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भी लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि नौ माह से महिला गर्भवती थी। जिसे आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा एएनएम ने एक बार चेकअप नहीं किया।

Related Articles

Back to top button