ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
विदेश

कोई 8 तो कोई 23 साल… गाजा में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, जारी हैं इजराइल के हमले

इजराइल हमास जंग को एक साल पूरा होने के बाद भी इजराइल के भीषण हवाई हमले गाजा में जारी हैं. सेंट्रल गाजा में हुए ताजा इजराइली हवाई हमले में एक परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में पति-पत्नी और 6 बच्चे शामिल हैं. इजराइल ने ये स्ट्राइक नुसेसरित शरणार्थी कैंप में बने एक घर में की है, मरने वाले बच्चों की उम्र 8 से 23 साल बताई गई है.

इसके अलावा गाजा में इजराइली सेना उत्तरी गाजा की भी घेराबंदी कर रही है, जबालिया शरणार्थी शिविर पर कंट्रोल बनाने के मकसद इजराइल टैंक आगे बढ़ रहे हैं. अल-जजीरा की खबर के मुताबिक पिछले नो दिनों से इजराइल सेना इस शिविर पर कंट्रोल की कोशिश कर रही है, लेकिन उसको विद्रोही समूहों से कड़ी चुनौती मिल रही है. इस कार्रवाई में दर्जनों फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है.

उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश

इजराइल ने गाजा शहर के साथ-साथ उत्तरी गाजा को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया है. युद्ध के शुरुआती हफ्तों में बड़े पैमाने पर विस्थापन के बाद से करीब 4 लाख लोग उत्तरी गाजा में रह रहे हैं. उतरी गाजा खाली कराने के पीछे फिलिस्तीनियों को डर है कि इजराइल उत्तरी क्षेत्र को स्थायी रूप से खाली करके वहां सैन्य अड्डे या यहूदी बस्तियां बनाना चाहता है.

इजराइल ने लेबनान में बढ़ाई कार्रवाई

23 सितंबर से इजराइल लेबनान में भी हवाई हमले कर रहा है और करीब दो हफ्तों से दक्षिण लेबनान में ग्राउंड इन्वेजन करने की कोशिश कर रहा है. लेबनान इजराइल और वेस्ट बैंक की हताहतों को मिलाकर पिछले एक साल में अब तक करीब 50 हजार लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हैं.

ईरान पर भी हमले की तैयारी

इजराइली अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने एक अक्टूबर को किए गए ईरान के हमले का बदला लेने की भी योजना बना ली है. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये हमला कब और कैसे किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button