ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

मुंबई इंडियंस ने कोच मार्क बाउचर को निकाला, 3 बार IPL चैंपियन बनाने वाले दिग्गज की हुई वापसी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल हो गया है. फ्रेंचाइजी ने अपने हेड कोच मार्क बाउचर को निकाल दिया है. बाउचर की जगह एक बार फिर टीम पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी हुई है. मुंबई इंडियंस ने रविवाक 13 अक्टूबर को जयवर्धने की वापसी का ऐलान किया. जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक लगातार 6 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच थे, लेकिन पिछले दो सीजन से वो फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे थे.

विवाद और खराब प्रदर्शन के बाद छुट्टी

मुंबई ने 2023 सीजन से पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज मार्क बाउचर को टीम की कमान सौंपी थी लेकिन उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. खास तौर पर पिछले सीजन में तो हार्दिक पंड्या की वापसी और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हुए विवाद ने पूरे सीजन फ्रेंचाइजी को सुर्खियों में रखा. उस पर मैदान में टीम का लगातार खराब प्रदर्शन का नतीजा था कि टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी. इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस में बाउचर और हार्दिक के खिलाफ माहौल बना हुआ था.

फिर चैंपियन बनाएंगे जयवर्धने?

अब मुंबई ने फिर से अपने अनुभवी कोच महेला जयवर्धने का रुख किया है, जो पिछले दो सीजन से दुनियाभर की अलग-अलग टी20 लीग में MI फ्रेंचाइजी को फैलाने और उनका काम-काज को संभाल रहे थे, जिसमें ILT20, SA20 और MLC में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं. जयवर्धने इससे पहले 2017 से लगातार 2022 सीजन तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे थे. इस दौरान उन्होंने टीम को 3 बार, 2017, 2019 और 2020, में आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

जयवर्धने आने वाले सीजन से ही टीम की कमान संभालेंगे लेकिन उससे पहले रिटेंशन और फिर मेगा ऑक्शन की रणनीति तैयार करना उनके सामने पहला लक्ष्य होगा. सिर्फ जयवर्धने ही नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच पार महाम्ब्रे की भी वापसी हुई है. टीम इंडिया में करीब ढाई साल तक राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे पारस इससे पहले भी आईपीएल के शुरुआती सालों में मुंबई के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे. वो अब मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे.

जाएगी हार्दिक की कप्तानी?

बाउचर की छुट्टी और जयवर्धने की वापसी ने फिर से फ्रेंचाइजी में सबसे बड़े सवाल को जिंदा कर दिया है. क्या बाउचर के बाद अब हार्दिक पंड्या से टीम की कप्तानी छिनेगी? पिछले सीजन में बाउचर के रहते हुए ही हार्दिक को कप्तान बनाया गया था लेकिन इससे बवाल ही मचा था. उसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया, जबकि रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद हार्दिक की बजाए सूर्यकुमार यादव को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. ऐसे में क्या फ्रेंचाइजी भी हार्दिक से कप्तानी छीनेगी? आने वाले दिनों में सिर्फ इस सवाल के जवाब पर ही सबकी नजरें रहेंगी.

Related Articles

Back to top button