ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
मध्यप्रदेश

प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 9वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

रायसेन : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षा के मंदिर में प्रिंसिपल ने 9 वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद छात्रा बेहोश हो गई। जिसे सिविल अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। घटना का खुलासा होते ही ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को कमरे में बंद कर दिया। बरेली पुलिस के पहुंचने पर थाने लाई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का यह मामला बरेली थाना क्षेत्र के चारगांव के शासकीय हाई स्कूल का है। जहां नवमीं कक्षा की छात्रा के साथ प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की। जिससे आहत होकर छात्रा की तबियत बिगड़ी गईय़ बताया जा रहा है प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी पहले भी छात्राओं के साथ दो तीन बार छेड़छाड़ कर चुका है।

महज चार माह पहले ही खरगोन से चारगांव तबादला होकर आया है। रामसेवक द्विवेदी स्कूल में तकरीबन 4 बच्चे पढ़ रहे हैं। प्रिंसिपल की इस बेहूदा हरकत पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्रा को पुलिस ने घर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की।

Related Articles

Back to top button