ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
टेक्नोलॉजी

मरने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होता है? रतन टाटा का इंस्टा-फेसबुक रहेगा या हो जाएगा बंद

मरने के बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट का क्या होता है? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल आता है तो यहां आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा. अगर आप नहीं चाहते कि आपके मरने के बाद कोई दोस्त या फैमिली मेंबर आपका इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट चलाए तो ये सेटिंग कर डालो. इसके बाद आपका इंस्टाग्राम तो रहेगा लेकिन उसका कंट्रोल किसी के हाथ में नहीं रहेगा. आपका अकाउंट रिमेंबरिंग में हमेशा के लिए शो होता है. हर कोई आपकी प्रोफाइल पर जा सकता है, फोटो पर लाइक कमेंट कर सकता है.

इंस्टाग्राम फेसबुक पर मरने के बाद भी कैसे बने रहें?

फेसबुक पर आपको लिगेसी कॉन्टैक्ट शेयर करने का मौका दिया जाता है. ये कॉन्टैक्ट आपके मरने के बाद आपके अकाउंट को मैनेज कर सकता है. इसके लिए आपको फेसबुक की लिगेसी सेटिंग में एक कॉन्टेक्ट ऐड करना होगा. वहीं इंस्टाग्राम आपकी प्रोफाइल को रिमेंबरिंग में डाल देता है. इसका मतलब ये होता है कि आपके मरने के बाद भी आपकी फोटो-वीडियो को आसानी से देखा जा सकेगा.

जब तक इंस्टाग्राम का अस्तित्व रहेगा आपकी यादें वहां पर हमेशा जिंदा रहेगी. बस इस अकाउंट से कोई किसी से बातचीत नहीं कर सकता है. फोटो के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा. जो आखिरी पोस्ट की गई है वो वैसे ही शओ होगी. इस अकाउंट पर आप सब देख सकते है लेकिन इस अकाउंट को मैनेज करने का अधिकार किसी के पास नहीं रहता है. इसका सीधा एग्जांपल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और टीवी सीरीयल के फेमस सेलेब्रिटी सिद्धार्थ शुक्ला का ही अकाउंट है.

रिमेंबरिंग अकउंट होल्डर

बीते दिनों में रतन टाटा का देहांत हुआ है फिलहाल इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट को रिमेंबरिंग में ऐड नहीं किया है, संभावना है कि उनका अकाउंट में रिमेंबरिंग को जोड़ दिया जाएगा. उनके अकाउंट से कोई भी शख्स छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा. इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्यूषा बेनर्जी जैसे और भी फेमस सेलेब्रिटी के अकाउंट कभी डिलीट नहीं होंगे. इन्हें आप हमेशा देख सकते हैं.

नॉर्मल यूजर का अकाउंट

अगर आप कोई फेमस पर्सनालिटी नहीं भी हैं तो भी आपके अकाउंट को रिमेंबरिंग में डाला जा सकता है. इसके लिए कोई भी आपका करीबी इंस्टाग्राम को आपके डेथ की रिपोर्ट भेजकर, आपके जाने के बाद अकाउंट को हमेशा के लिए जिंदा रख सकता है.

Memorialising अकाउंट के लिए कैसे भेजे रिक्वेस्ट

अगर आप कोई ऐसा अकाउंट देखते हैं जिसका मालिक अब इस दुनिया में नहीं रहा है लेकिन उनका अकाउंट एक्टिव है तो आप उसके लिए खुद भी इंस्टाग्राम को रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको इंस्टाग्राम से कॉन्टैक्ट करना है, इसके लिए उस शख्स का बर्थ सर्टिफिकेट और डेथ सर्टिफिकेट चाहिए होगा. इसके अलावा आप उसके डेथ से रिलेटेड न्यूज, आर्टिकल भी रिपोर्ट में ऐड कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button