ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

घर में अकेली नाबालिग को देखकर युवक की बदली नीयत, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर : ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी घटना के समय घर पर अकेली थी और इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के खुरेरी गांव के पास की रहने वाली किशोरी ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि 11 अक्टूबर की शाम घर के लोग परिवार से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पूर्व से परिचित गुल्लू उर्फ विजय यादव ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने धमकी भी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा, बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने पूरी घटना होने बताई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी पर पोस्को और दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button