ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

मप्र के इंजीनियरिंग कालेजों में सीएलसी के तहत 23 अक्टूबर तक प्रवेश होंगे

भोपाल। प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीटेक में प्रवेश के लिए सिर्फ 317 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इससे ज्यादा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पंजीयन हुए हैं।

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 540 पंजीयन हुए हैं। लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए 501 पंजीयन हुए हैं। आईटीआई से डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने के लिए 325 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए रिवाइज्ड कैलेंडर जारी किया था। इसके आधार पर तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) ने कालेज लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की है।

इसके तहत तीन चरण तय किए हैं। इसके तहत ऐसे विद्यार्थी जो अभी भी पंजीयन नहीं करा पाए हैं वे इस चरण में बुधवार तक पंजीयन कराकर अपनी पसंद के कालेज में प्रवेश ले सकते हैं। इसके तहत प्रवेश की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर तय की गई।

Related Articles

Back to top button