ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

ससुराल में 16 साल से बंधक महिला की अस्पताल में मौत, मायका पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने किया था रेस्क्यू

भोपाल । शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ी इलाके में ससुराल में 16 साल से बंधक महिला ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पिता के आवेदन पर पुलिस ने विगत 05 अक्टूबर को उसे बेहद कृशकाय अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार किया जा रहा था।

महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 40 साल की उम्र में महिला का वजन 25 किलो रह गया था। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी और यहां तक कि बोल भी नहीं पा रही थी। महिला को रस्सी से बांधकर रखा गया था।

पुलिस द्वारा रेस्क्यू के दौरान महिला को गोदी में उठाकर अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने महिला के पति पर प्रकरण दर्ज किया था। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। महिला के मायके वाले लोग भी भोपाल में ही मौजूद हैं।

पिता ने दिया था शिकायती आवेदन

  • पीड़िता रानू साहू के नरसिंहपुर निवासी पिता किशन लाल साहू ने भोपाल के महिला थाना में किशन लाल साहू में शिकायती आवेदन दिया था।
  • उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री रानू का विवाह 2006 में किया गया था। वर्ष 2008 के बाद से ससुराल वालों ने पुत्री को उनसे मिलने नही दिया है।
  • पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया है। पिता ने अपने आवेदन में बेटी को मुक्त कराने की मांग की थी।

ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग

फरियादी पिता ने पत्र में यह भी लिखा था कि ससुराल में उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसकी हालत खराब होने के बारे में उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली। उन्होंने पुलिस से उनकी पुत्री का ससुराल से रेस्क्यू कर समुचित उपचार दिलवाने एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से रानू साहू को उसके ससुराल से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 9 दिन तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस की एक विशेष टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। महिला की चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट और स्वजन के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button