ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मध्यप्रदेश

पटवारी के हाथ धुलवाए तो लाल हो गया पानी, रिश्वत लेने किसान के घर पहुंच गया था

भिंड। लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने बुधवार सुबह शहर के अटेर रोड अग्रवाल कॉलोनी में बंबा किनारे पाखर के पेड़ के नीचे पटवारी को किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी ने किसान से उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। पटवारी अटेर के ग्राम रमा हल्के में पदस्थ था।

फरियादी सर्वेश यादव पुत्र बलवंत यादव निवासी रमा हाल अग्रवाल कॉलोनी बंबा ने बताया कि रमा मौजे में उसकी जमीन है। खसरा नंबर 322 में छह बिस्वा में पांच हिस्सेदार हैं। परिवार के प्रमोद यादव ने जमीन से कब्जा दिलाने के लिए अटेर तहसीलदार के यहां गुपचुप तरीके से आदेश करवा लिया।

11 अक्टूबर को अटेर थाना पुलिस पटवारी के साथ उनके घर आई और जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा। फरियादी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मिले और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने मामले में स्थगन देते हुए कहा कि आगामी आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए।

फरियादी कलेक्टर का आदेश लेकर हल्का पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से मिले। पटवारी ने आदेश देखकर कहा कि वह कलेक्टर का आदेश नहीं मानेंगे, बल्कि तहसीलदार के आदेश पर ही अमल करेंगे। पटवारी ने कहा कि कब्जा नहीं हटाना चाहते हो तो 10 हजार रुपये लगेंगे।

लोकायुक्त में शिकायत की, दो हजार रुपये पटवारी को दिए

फरियादी 14 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर शिकायत की। लोकायुक्त ने 15 अक्टूबर को टेप रिकॉर्डर देकर फरियादी को वापस भिंड भेजा। फरियादी ने पटवारी को दो हजार रुपये देकर उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

स्कूटी से रिश्वत लेने फरियादी के घर पहुंचा पटवारी

बुधवार सुबह फरियादी ने पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से कहा कि उसे आठ हजार रुपये देने हैं, कहां आना है। चूंकि पटवारी बायपास स्थित आईपीएस स्कूल के पास रहता है। पटवारी ने फरियादी से कहा कि वह घर के बाहर मिले वह वहीं आ रहा है।

नौ बजे फरियादी ने पाखर के पेड़ के नीचे जैसे ही पटवारी को केमिकल लगे पांच-पांच सौ के 16 नोट दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही पटवारी के हाथ धुलाए तो केमिकल के चलते पानी लाल हो गया। इसके बाद टीम पटवारी को पकड़कर सिटी कोतवाली लाई और आगे की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर, डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान, टीआई रानीलता नामदेव, बृजमोहन सिंह नरवरिया, हवलदार नेतराम राजौरिया, आरक्षक बलवीर सिंह, सुरेंद्र सेमिल, विशंभरसिंह भदौरिया, जसवंत शर्मा, इंद्रभानसिंह और प्रशांत राजावत शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button