ब्रेकिंग
Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग... Katihar News: बड़ी दुर्गा स्थान मेले में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर कई लोग घायल Diwali Gift for HP Employees: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा ... IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'किंग' के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिट... China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज Sovereign Gold Bond Return: SGB में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, 8 साल में मिला 366% का बंपर रिट... iPhone Duo Sold Out: भारत में लॉन्च होते ही छाया Apple का पहला फोल्डेबल फोन, Blinkit पर 5 मिनट में स... Shukra Pradosh Vrat Puja Vidhi: शिव-पार्वती की कृपा पाने का खास दिन, इन अचूक उपायों से मिलेगी सुख-सम... Piles vs Colon Cancer: बवासीर समझकर न करें इग्नोर, मल में खून आना हो सकता है 'कोलन कैंसर', जानें लक्...
मध्यप्रदेश

इंदौर में केईएम बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल थे राजनेता, डॉक्टर और उद्योगपति

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर केईएम बिल्डिंग में रविवार रात में हुई हैलोवीन पार्टी में शामिल होने वालों में शहर के कई उद्योगपति, राजनेता सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे। जैन सोशल ग्रुप द्वारा की जाने वाली इस हैलोवीन पार्टी के लिए लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी।

इस पार्टी में भाजपा नेता अक्षय कांति बम सहित शिक्षाविद, डेयरी प्रोडक्ट संचालक, बिजनेसमैन, बड़े चिकित्सक और नामी राजनेता शामिल हुए थे। बम के पार्टी में शामिल होने के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि भूत के भेष में आसपास पुरुष और महिलाएं खड़े हुए हैं और बम बीच में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

तीन दिन बाद भी नोटिस जारी नहीं

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आयोजकों को नोटिस देने की बात कही जा रही थी, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। इससे प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव है। जबकि कॉलेज के ही डॉक्टर इस पार्टी का विरोध कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इस पार्टी का जनता के बीच जमकर विरोध हो रहा है। लेकिन अभी तक आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

20 लोगों की भ्रमण अनुमति थी, हो गई 200 लोगों की पार्टी

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 20 लोगों को ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानने के लिए अनुमति दी थी। लेकिन यहां 200 लोगों की पार्टी हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तेज आवाज में डरावना संगीत भी बज रहा था। दीवारों पर अभी तक डरावने स्लोगन लिखे हुए हैं, लेकिन इन्हें यहां से मिटाने तक का कोई प्रयास नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी के लिए कॉलेज प्रबंधन के ऊपर राजनीतिक दबाव भी आया था।

व्यवस्था देखने स्वयं पहुंचे थे कॉलेज के अधिकारी

सूत्रों के अनुसार इस आयोजन की व्यवस्था देखने के लिए कालेज प्रबंधन के अधिकारी भी केईएम बिल्डिंग पहुंचे थे, लेकिन मामले में कर्मचारियों की भूमिका को सामने लाया जा रहा है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया है। एक कर्मचारी ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व से कालेज प्रबंधन को पार्टी की जानकारी थी, वह स्वयं इसकी तैयारी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button