ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
व्यापार

जल्द बंद हो जाएगा Jio Cinema! मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये बड़ा फैसला

रिलायंस जियो ने जब अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ पर मुफ्त में आईपीएल दिखाने का ऐलान किया था, तो इससे पूरे मार्केट में भूचाल आ गया था. लेकिन अब उद्योगपति मुकेश अंबानी का ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जल्द बंद हो सकता है.

रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी के बीच अधिग्रहण की डील अब लगभग फाइनल हो गई है. इसके पूरे होने का आधिकारिक ऐलान कभी भी किया जा सकता है. इस डील के पूरा होने के बाद डिज्नी के स्टार नेटवर्क का सारा बिजनेस मुकेश अंबानी का हो जाएगा. इसी को देखते हुए मुकेश अंबानी बड़ा फैसला कर सकते हैं.

जियो सिनेमा बंद, डिज्नी+हॉटस्टार चालू

विलय के पूरा होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर भी रिलायंस का ही मालिकाना हक होगा. ऐसे में सूत्रों के हवाले से ईटी ने एक खबर में कहा है कि मर्जर के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के बजाय एक ही प्लेटफॉर्म को बनाए रख सकती है.

खबर के मुताबिक रिलायंस की सब्सिडियरी वॉयकॉम 18 और स्टार इंडिया का विलय पूरा होने के बाद ‘जियो सिनेमा’ को ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में मर्ज किया जा सकता है. इस तरह कंपनी आखिर में डिज्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म को चालू रख सकती है, जबकि जियो सिनेमा को बंद कर सकती है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज इससे पहले भी ऐसा ही एक काम कर चुकी है. जियो सिनेमा से पहले वॉयकॉम 18 के पास अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘Voot’ था, जिसका मर्जर कंपनी ने बाद में जियो सिनेमा में कर दिया था.

रिलायंस और डिज्नी की डील

डिज्नी के स्टार इंडिया बिजनेस को खरीदने को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. इतना ही कंपनी को लगभग सभी रेग्युलेटरी मंजूरी भी मिल चुकी हैं. इस डील के बाद बनने वाली नई कंपनी स्टार-वॉयकॉम 18 का नियंत्रण रिलायंस के पास होगा.

जियो सिनेमा के डिज्नी+हॉटस्टार में मर्ज करने की एक वजह डिज्नी+हॉटस्टार के गूगल प्ले स्टोर पर 50 करोड़ से अधिक डाउनलोड होना भी है. जबकि जियो सिनेमा के डाउनलोड की संख्या बस 10 करोड़ है. इतना ही नहीं डिज्नी+हॉटस्टार के पास 3.55 करोड़ पेड सब्सक्राइबर हैं.

Related Articles

Back to top button