ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
मध्यप्रदेश

पुश्तैनी जमीन बेचकर खरीदी बंदूक, रौब गांठने के लिए पड़ोसी के ऊपर किया फायर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक सिरफिरे युवक ने गांव में रौब गांठने के लिए अपने पड़ोसी के ऊपर फायर कर दिया. गनीमत रही कि पड़ोसी की जान बच गई. उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट करते हुए उसकी बंदूक जब्त कर ली है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव में रौब गांठने के लिए ही अपनी चार बीघे पुश्तैनी जमीन बेच दी और उस पैसे से कार और दोनाली बंदूक खरीदी है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसके बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की कवायद शुरू कर दी है. मामला ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में गांव सुपावली का है. पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले पीड़ित सचिन माथुर ने 16 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी थी. इसमें आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले अनुज धानुक ने बिना बात के ही पहले तो उसके साथ गाली गलौज की और जब विरोध किया गया तो आरोपी ने अपने घर से बंदूक लाकर उसके ऊपर फायर कर दिया.

पुलिस ने जब्त किया बंदूक

गनीमत रही कि उसने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. वहीं फायर की आवाज सुनकर पास पड़ोस के अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया.इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच करते हुए रविवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है.

रद्द होगा आरोपी का लाइसेंस

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे बचपन से कार और बंदूक का शौक रहा है. इसलिए उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच कर यह शौक पूरा किया है. ग्वालियर के एसडीओपी बेहट संतोष पटेल के मुताबिक आरोपी ने पहले भी एक बार फायर कर मटकी फोड़ दी थी. वह अक्सर बंदूक लेकर गांव में घूमता रहता था. अब पुलिस ने पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. उसके बंदूक का लाइसेंस भी रद्द किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button