ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, बाहरी मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो गैर कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग के निर्माण पर काम कर रही एक निजी कंपनी के शिविर में मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से लगातार टारगेट किलिंग की घटना देखने को मिली रही है. आतंकियों ने दो दिन पहले शोपियां में भी कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. जहां, एक गैर कश्मीरी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के मात्र 48 घंटे ही बीते हैं कि आतंकियों ने गांदरबल में दो गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या कर दी.

सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को घेरा

एक अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों ने गगनगीर में गैर जम्मू-कश्मीर निवासियों पर हमला किया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों को घेर लिया है. आतंकियों को ढेर करने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की

घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त किया है. सीएम ने कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बेहद दुखद खबर मिली है. मजदूर इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में 2 की मौत हो गई है और 2-3 अन्य घायल हो गए हैं. मैं निहत्थे और निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

सरकार तत्काल कदम उठाए: कर्रा

जेपीसीसी प्रमुख तारिक कर्रा ने भी गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले की निंदा की है. उन्होंने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से माहौल खराब होगा और उन्होंने सरकार से निर्दोष मजदूरों पर ऐसे क्रूर हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया. कर्रा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

Related Articles

Back to top button