ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
व्यापार

क्या फिर रॉकेट बनेगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर? कंपनी को हुआ 546 करोड़ का मुनाफा

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें कंपनी को शानदार प्रॉफिट हुआ है. बजाज का नेट प्रॉफिट 21 प्रतिशत बढ़कर 546 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 451 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. कंपनी के पिछले महीने शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद यह पहला तिमाही परिणाम है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय सालाना आधार पर 1,912 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,410 करोड़ रुपए हो गई है.

कंपनी ने जारी किया तिमाही रिजल्ट

कंपनी ने सितंबर तिमाही में 2,227 करोड़ रुपए की ब्याज आय दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह राशि 1,782 करोड़ रुपए थी. हालांकि, कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता खराब हुई और एनपीए सितंबर, 2024 के अंत तक कुल लोन के मुकाबले बढ़कर 0.29 प्रतिशत हो गई. यह आंकड़ा एक साल पहले 0.24 प्रतिशत था. इसी तरह शुद्ध एनपीए 0.09 प्रतिशत से बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गया.

बता दें कि कंपनी का शेयर जब बाजार में लिस्ट हुआ था, तब पहले दिन के कारोबार में 70 रुपए के इश्यू प्राइस से करीब 136 प्रतिशत चढ़कर 165 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर भाव में जोरदार तेजी आने से कारोबार के अंत में बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का मार्केट कैप 1,37,406.09 करोड़ रुपए पर आ गया. इसके साथ ही बजाज हाउसिंग फाइनेंस देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन गई.

ब्लॉकबस्टर था कंपनी का आईपीओ

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपए के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 11 सितंबर को 63.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 66-70 रुपए प्रति शेयर रखा गया था. शेयर सेल्स भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुपालन में की गई थी. इसके मुताबिक, अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में लिस्टिड होना जरूरी है. यह फर्म हाउसिंग और कमर्शियल असेट्स की खरीद और इनोवेशन के लिए फाइनेंस मुहैया कराती है.

Related Articles

Back to top button