ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में पुलिस लाईन पांढुर्णा स्थित परेड ग्राउंड में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके बाद 01.09.2023 से 31.08.2024 तक देश में विभिन्न प्रदेशों के 216 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिसमें मध्यप्रदेश के 23 पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल है, का वाचन किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोदय सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज कुमार सोनी एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं फूलों की माला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही शहीद दिवस के महत्व को समझाया गया।

बता दें कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया, जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

उक्त शहीद दिवस परेड समारोह में जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधिक्षक महोदय सुन्दर सिंह कनेश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज कुमार सोनी, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, समस्त एसडीओपी जिला पांढुर्णा, समस्त थाना प्रभारी, समस्त ऑफिस स्टाफ, पुलिस लाइन एवं SAF बल, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु  उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button