ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मध्यप्रदेश

मनाली घूमने गई थीं मां-बेटी, वापस लौटकर देखा तो घर में हो गया था बड़ा कांड, पहुंची पुलिस

भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के रिवेयरा टाउन फेज-2 में रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ मनाली घूमने गई. जब वह वापस आई तो उनके घर कांड हो गया. घर में रखे लाखों रुपयों को गायब देख वह दंग रह गई. उसने घर की नौकरानी पर रकम चोरी करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि घर में चोरी करने में नौकरानी का पति और उसकी बहन ने भी साथ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर में दूसरा मकान बनवाने के लिए रकम रखी हुई थी. इसकी खबर नौकरनी को थी. वह उसके भरोसे पर अपने घर की चाबी उसे देकर गई गई थी. वह वापस आई तो सब कुछ सही सलामत मिला. लेकिन महिला ने जब अलमारी में रखे अपने ब्रीफकेस में रखी रकम देखी तो वह गायब मिली. महिला का आरोप है कि उसकी नौकरनी ने रुपये चुराए हैं.

मनाली घूमने गई मां-बेटी

भोपाल के रिवेयरा टाउन फेज-2 निवासी सविता दीवान ने पुलिस को बताया कि उसके पति आरडी शर्मा बाहर रहते हैं. वह अपनी बेटी के साथ घर में रहती है. काम करने के लिए उनके घर नौकरानी तनु आती है. 11 अक्टूबर को वह अपनी बेटी रक्षिता के साथ मनाली घूमने के लिए गई थी. घर की चाबी वह अपनी नौकरानी तनु को देकर गई थी. 17 अक्टूबर को वह मनाली से वापस लौटी. घर में सब कुछ ठीक ठाक मिला. उन्होंने बताया कि नर्मदापुरम में उनका एक मकान बन रहा है. उसके लिए घर में रकम रखी हुई थी.

ब्रीफकेस में रखी रकम मिली गायब

तीन दिन बाद 20 अक्टूबर को उन्हें मकान के लिए रकम की जरूरत पड़ी. उसने जब घर की अलमारी में रखे ब्रीफकेस को खोला तो उसके होश उड़ गए. ब्रीफकेस में रखे लाखों रुपये गायब थे. उसमें केवल 1 लाख 50 हजार रुपये बाकी बचे थे. उसमें कितनी नकदी थी ये सविता को मालूम नहीं है. उसने कहा कि वह इसकी जानकारी अपने पति से पूछकर बताएगी. महिला का आरोप है कि जब वह वापस आई थी तो घर में किसी तरह की टूट-फूट नहीं थी. दरवाजा भी सही सलामत हालात में था. उसके घर की चाबी नौकरानी के पास थी. आरोप है कि उसने अपने पति और बहन की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज की है.

Related Articles

Back to top button