ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

शादी की पहली रात को दूल्हे के अरमान चकनाचूर, दुल्हन कर गई कांड… अब काट रहा थाने के चक्कर

कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है. लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. अपने मतलब के लिए वो किसी की जिंदगी भी बर्बाद करने से पीछे नहीं हटते. हमने कई ऐसे मामले सुने हैं जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को या दुल्हन अपने दूल्हे को धोखा दे देती है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां एक युवक को फेसबुक पर एक युवती से इश्क हुआ. दोनों की शादी भी हो गई. लेकिन शादी की पहली रात को ही दुल्हन ने ऐसा कुछ कर डाला कि दूल्हे के होश फाख्ता हो गए.

शादी के 9 महीने बाद दुल्हन के अत्याचार से परेशान युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है. वो थाने के चक्कर काट रहा है. उसका कहना है कि फेसबुक पर मिली जिस लड़की के साथ वह पूरी जिंदगी बिताने के सपने बुन रहा था, वो उसे धोखा देकर फरार हो गई. उसने बताया- पिछले साल (2023) दिसम्बर में हमारी शादी हुई थी. लेकिन फेरे होते ही नई नवेली दुल्हनिया ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया. अब वह घर के सारे जेवर लेकर फरार हो गई.

दूल्हा, अपने पूरे परिवार के साथ अब पुलिस से गुहार लगा रहा है. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है. मामला अतरौलिया थानाक्षेत्र का है. युवक ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि लड़की से उसकी पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. वह लड़की बातों से प्रभावित हुआ और देखते ही देखते प्रेम जाल में फंस गया. दोनों के बीच लगातार बातें होती रहीं और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

गहने चुराकर फरार

फिर दिसंबर 2023 को गोरखपुर की लड़की और आजमगढ़ के इस लड़के की शादी हो गई. लेकिन सात फेरे होते ही अपनी दुल्हन का नया रूप दूल्हे को देखने को मिला. कल तक मीठी और प्यारी बातें करने वाली लड़की पत्नी बनते ही सुहागरात पर उससे झगड़ पड़ी. फिर रोज लड़ाई-झगड़े करने लगी.

इसके बाद एक दिन अचानक पूरे परिवार के जेवर लेकर फरार हो गई. युवक ने कहा- लुटेरी दुल्हन की इस साजिश में उसके पिता और भाई भी शामिल थे. फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दुल्हन, उसके पिता, भाई, मां सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. लेकिन दूल्हा न्याय के लिए बार-बार थाने आ रहा है. कह रहा है कि साहब बस मुझे न्याय दिलवा दो.

Related Articles

Back to top button