ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

भोपाल से पुणे के लिए लेट नाइट उड़ान शुरू, पहली फ्लाइट से आए यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत

भोपाल। विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ भोपाल से पुणे के लिए लेट नाइट उड़ान शुरू हो गई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि 2:40 बजे जब यह फ्लाइट भोपाल पहुंची, तो राजा भोज एयरपोर्ट पर सांसद आलोक शर्मा एवं कार्यकारी एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत किया। पहले दिन उड़ान की लगभग सभी सीटें फुल रहीं। कुछ यात्रियों ने सांसद शर्मा के साथ सेल्फी भी ली।

सांसद ने किया था आग्रह

इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल से अन्य बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स और ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वे प्रयासरत है। पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें भोपाल से पुणे और भोपाल से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट्स चलाने हेतु पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि पुणे में भोपाल और आसपास के हजारों युवा अध्ययनरत या फिर जॉब करते हैं। उन्हें और उनके परिजनों को आवागमन में असुविधा होती है। ट्रेनों में कई बार रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस सेक्टर पर नई फ्लाइट की शुरुआत की जाए। भोपाल से इसकी अधिक डिमांड है। सांसद शर्मा के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री ने निर्देश दिए और विमानन कंपनियों से नए शेड्यूल लेने पर चर्चा हुई। इसके उपरांत भोपाल से यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट शुरू की है।

अब कोलकाता एवं गोवा का इंतजार

रविवार से नया विंटर शेड्यूल भी लागू हो गया है। विंटर शेड्यूल सीजन में कोलकाता एवं गोवा की उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है यात्रियों को अब इन दोनों शहरों के उड़ाने शुरू होने का इंतजार है। सांसद शर्मा ने बताया कि अगले महीने सेयात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता की नई फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। भोपाल से दतिया और नीमच के लिए भी एयरलाइंस कंपनियों ने विंटर सीजन में शेड्यूल लिए हैं। हमारा प्रयास है कि राजधानी भोपाल से अन्य शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा एयर कनेक्टिविटी बढ़े, जिससे लोगों को आवागमन की सुलभ सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button