ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

भगवान महाकाल को अर्पित प्रसाद अब भक्तों में बांटा जाएगा, तिलक काउंटर भी शुरू होगा

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में राजाधिराज भगवान महाकाल को अर्पित चिरौंजी प्रसाद अब भक्तों में वितरित होगा। मंदिर प्रशासक व समिति सदस्य के प्रयास से मंदिर के पुजारी, पुरोहित आगे आए हैं और उन्होंने भगवान को अर्पित किए गए प्रसाद को वितरित करने का निर्णय लिया है।

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु मंदिर के बाहर स्थित फूल प्रसाद की दुकान से भगवान को चढ़ाने के लिए फूल तथा प्रसाद खरीदते हैं। दुकानदार फूल प्रसाद की डलिया में चिरौंजी प्रसाद के दो पैकेट रखते हैं।

दर्शनार्थियों को बताया जाता है कि एक पैकेट भगवान को अर्पण होगा तथा दूसरा आपको मिलेगा। इस व्यवस्था से मंदिर में प्रसाद प्रतिदिन सैकड़ों पैकेट एकत्र हो जाते हैं। अब तक ये पैकेट पाट पर बैठने वाले पुजारी अपने पास रखते थे, लेकिन अब मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ व समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा गुरुजी के प्रयास से पुजारी, पुरोहितों ने प्रसाद को भक्तों में बांटने का निर्णय लिया है।

सभी का मानना है कि इस प्रसाद की सबसे ज्यादा उपयोगिता इसी में है कि इसे भक्तों में बांट दिया जाए।

फिर से शुरू होगा तिलक प्रसाद काउंटर

  • महाकाल मंदिर में कुछ सालों पहले तक भक्तों को नि:शुल्क प्रसाद वितरण की सुविधा थी। नंदी मंडपम् के रैंप पर तिलक प्रसाद काउंटर लगा होता था।
  • भक्तों को नि:शुल्क भस्म भी वितरित की जाती थी। बाद में काउंटर को बंद कर दिया गया। मंदिर प्रशासन अब फिर से यह काउंटर शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
  • इस बार निर्गम द्वार के समीप काउंटर स्थापित किया जाएगा। यहां से भक्तों को पहले तिलक लगाएंगे, फिर नि:शुल्क चिरौंजी प्रसाद देंगे।

गंडे-ताबीज बेचने पर लगेगा प्रतिबंध

महाकाल मंदिर व जूना महाकाल परिसर में 40 से अधिक मंदिर स्थित हैं। इनमें से अधिकांश मंदिरों में गंडे-ताबीज तथा भस्म बेची जा रही है। इसके अलावा कुछ बड़े मंदिरों में पंडित भक्तों को कलावा बांध रहे हैं। इसके बदले भक्तों से मोटी दक्षिणा मिल रही है।

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि गंडे ताबीज व भस्म बेचने से मंदिर की छवि का अल्पीकरण हो रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सूत्र बताते हैं जिन मंदिरों में इस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जल्द ही उनकी सूची तैयार की जा रही है।

Related Articles

Back to top button