ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
बिहार

बिहार: कपड़े खरीदे, पेमेंट किया, फिर दुकानदार को मार दी गोली…मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं. जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे ही अपराध का एक नया मामला साहेबगंज क्षेत्र के नवानगर निजामत गांव से सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने एक कारोबारी को गोलीमार कर हत्या करने की कोशिश की है. इस घटना में कारोबारी को पहली गोली गर्दन से छू कर निकल गई. वहीं, दुसरी गोली उसकी पीठ में लग गई. जिसके बाद घायल कारोबारी को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे.

नवानगर निजामत गांव के डालडा चौक पर ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने कपड़ा खरीदने के बाद कारोबारी दीपांशु कुमार को गोली मार दी. बदमाशों ने दीपांशु को दो गोली मारी है, जिसमें की पहली उसके गर्दन को छू कर निकल गई. वहीं, दूसरी गोली पीठ में जा लगी. गोली लगने से दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के तुरंत दीपांशु को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखने के बाद सीएचसी से दीपांशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

बदमाशों ने की खरीदारी

मार्किट में गोली चलते ही स्थीनय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब आरोपी फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, परिजनों की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही पूरे इलाके के कारोबारी डरे हुए हैं. गांव वालों के अनुसार दो युवक दीपांशु की दुकान पर पहुंचे और फिर दोनों ने कपड़ों की खरीदारी की. कपड़े का ऑनलाइन पेमेंट भी की थी.

गोली मारकर फरार हुए आरोपी

इसी दौरान दुकान से निकलते हुए एक युवक ने दीपांशु पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर गांव वालों के जुटने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला आरोपी घायल दीपांशु के ही गांव का रहने वाला है. परिजनों ने गांव के दीपू कुमार, संजय सिंह और बृजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस को छानबीन में स्थानीय लोगों से पता चला कि कारोबारी की दुकान पर अनंत भगत का पोता एक अन्य लड़के के साथ मास्क लगाकर आया था.

हत्या की नीयत से मारी गोली

पीड़िता दीपांशु ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर बैठा था. इसी दौरान दो लोग दुकान पर आए. उन्होंने दुकान से खरीदारी के बाद 1300 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट भी की. पांच मिनट बाद ब्रजेश ने वापस लौटकर उसके ऊपर गोली चला दी. दीपांशु ने बताया कि संजय सिंह ने हत्या की नीयत से उसके ऊपर गोली चलावाई है. पूरे मामले में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

दीपांशु के भाई की भी हो चुकी है हत्या

वहीं, बदमाशों को भी पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दे कि बीते 12 मई को दीपांशु के बड़े भाई हिमांशु की रामपुर हाई स्कूल के मैदान के मंच पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button