ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
धार्मिक

दिवाली पर इन सपनों का दिखना होता है बेहद शुभ, चमक जाती है किस्मत!

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत खास माना जाता है. हिंदू धर्म के साथ साथ यह देश के भी सबसे लोकप्रिय पर्व में से एक है. इस त्योहार को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गजब का जोश और उत्साह देखने को मिलता है. धनतेरस के पर्व के साथ ही दिवाली का 5 दिन का उत्सव शुरू हो जाता है. दिवाली के त्यौहार को सुख, वैभव और समृद्धि से जोड़कर भी देखा जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की जाती है.

मान्यता है कि दिवाली की रात भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी उनके घर में निवास करने के लिए आती हैं, इसलिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सभी सपनों का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है. दिवाली के पर्व के दिन या इस दौरान आने वाले सपने खास माने जाते हैं. आइए जानते हैं दिवाली के दौरान आने वाले कुछ शुभ सपनों के बारे में, कि ये सपने किस बात का संकेत करते हैं.

दिवाली के दिन आने वाले ये सपने माने जाते हैं शुभ

  • सपने में मां लक्ष्मी को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन सपने में मां लक्ष्मी को देखना बेहद शुभ माना जाता है. यह सपना संकेत करता है की मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है. यह सपना इस बात का भी संकेत करता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, वैभव और समृद्धि आने वाली है.

  • अमृत कलश का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन सपने में अमृत कलश यानी अमृत से भरा कलश दिखाई देना भी बहुत शुभ माना जाता है. यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

  • कमल का फूल दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन सपने में कमल का फूल देखना भी बहुत शुभ माना जाता है. यह सपना व्यापार और नौकरी में बड़ा लाभ होने की ओर संकेत करता है. यह सपना धन लाभ और तरक्की होने का सूचक भी माना जाता है.

  • गेहूं या धान की फसल देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात सपने में गेहूं या धान की फसल देखना भी बहुत शुभ माना जाता है. यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में चल रहा बुरा समय जल्द ही खत्म होने वाला है और अच्छा समय बस आने ही वाला है. यह सपना जल्द ही धन लाभ की ओर भी संकेत करता है.

  • कुलदेवता के दर्शन होना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन अगर आपको सपने में आपके कुलदेवता के दर्शन होते हैं, तो यह सपना संकेत करता है कि लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई मनोकामना या मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है. यह सपना नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को जल्द ही नौकरी मिलने का संकेत है.

Related Articles

Back to top button