ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

खरगोन में पटाखे रखने पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस, तबीयत बिगड़ने से चली गई दुकान मालिक की जान

खरगोन। खरगोन‍ जिले में भीकनगांव के साईखेड़ी गांव में एक दुकान में पटाखे पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान दुकान मालिक की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद दुकान मालिक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया। वे सभी शव को लेकर थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वे मांग कर रहे थे कि जो पुलिसकर्मी दुकान पर आए थे, उन पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। इस दौरान दुकान मालिक के परिजन भी हाईवे पर बैठ गए। उनका कहना था कि कार्रवाई करने आने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तब तक वे हाईवे से नहीं हटेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने की समझाने की कोशिश

थाने में हंगामें के दौरान पुलिस अधिकारी ने उन्हें लगातार समझाने की कोशिश की, लेकिन दुकान मालिक के परिजन कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद वे शव को लेकर हाईवे पर चले गए।

यह है पूरा मामला

पुलिसकर्मियों को जानकारी मिली थी कि साईखेड़ी में दुकान से पटाखे का भंडारण किया गया है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने लगी। इस दौरान दुकान मालिक की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से ही उनकी मौत हुई है। ऐसे में उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर पुलिसकर्मी उन्हें लगातार शव का अंतिम संस्कार करने की समझाइश दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button