ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
विदेश

सऊदी अरब में गिरफ्तार PAK के 4 हजार भिखारियों पर शहबाज सरकार का एक्शन, विदेश यात्रा पर लगाया बैन

पाकिस्तान को बदनाम करने वाले 4 हजार पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट पर पाक सरकार ने बैन लगा दिया है. सरकार ने सऊदी अरब में भीख मांगने के जुर्म में पकड़े गए 4 हजार नागरिकों की विदेश यात्रा पर सात साल तक के लिए बैन लगाया है. पकड़े जाने वालों में से 60 फीसदी लोग पाक के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आए हैं.

खबरों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार सऊदी अरब में पकड़े गए अपने नागरिकों को वापस देश लाने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर रही है. सऊदी से वापस लाने के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सऊदी अरब में बड़ी तादाद में पाकिस्तानी भिखारियों के मिलने से पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा है.

सऊदी की धमकी का असर

सऊदी अरब ने पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या के बाद पाकिस्तान को कड़े शब्दों में फटकार लगाई थी. सऊदी ने कहा थी कि उमरा वीजा पर सऊदी अरब भीख मांगने आने वाले लोगों पर पाकिस्तान लगाम कसे.

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा कि सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अनियंत्रित स्थिति पाकिस्तानी उमरा और हज यात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.

भीख मांगने कैसे गए सऊदी?

पाकिस्तान से हजारों लोग हर साल सऊदी अरब उमरा और हज करने जाते हैं. सऊदी अरब के लिए उमरा वीजा काफी आसानी से मिल जाता है, कई पाकिस्तान यहां उमरा वीजा पर आते हैं और यहां आकर भीख मांगने का काम शुरू कर देते हैं.

सऊदी अरब एक अमीर देश है और यहां भिखारियों को एक अच्छी भीख की उम्मीद होती है. इसी वजह से कई पाकिस्तान लोगों भीख मांगने के मकसद से ही सऊदी यात्रा पर निकलते हैं. पाकिस्तान से सऊदी भीख मांगने आने वालों तादाद इतनी बढ़ गई है कि सऊदी सरकार ने 4 हजार पाकिस्तानी भिखारियों का गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button