ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव में ब्लैक मनी की एंट्री, गुजरात बॉर्डर पर फिर मिले 4.25 करोड़ कैश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही ब्लैक मनी का मिलना जारी है. महाराष्ट्र गुजरात बॉर्डर पर पुलिस ने फिर 4 करोड़ 25 लाख कॅश बरामद किया है. चुनाव के मद्देनजर पालघर जिले में गुजरात दादरा नगर हवेली और दमन की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है. इसी नाकाबंदी में करोड़ों की नकदी जब्त की गई है. तलासरी पुलिस ने इन्हें जब्त किया है.

मामले की जांच की जा रही है कि कैश किसने और क्यों भेजा? पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवैध रूप से चुनाव में इस्तेमाल के लिए ये नगदी भेजी जा रही थी.

राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं. फिलहाल महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू है. इसलिए पुलिस महाराष्ट्र की सड़कों और गलियों पर कड़ी नजर रख रही है. आचार संहिता के दौरान अवैध धन रखने वालों पर चुनाव आयोग की टीम, पुलिस और आयकर विभाग की नजर है.

22 अक्टूबर को पुलिस ने जब्त किए थे 5 करोड़ कैश

इससे पहले 22 अक्टूबर को पुणे के खेड़-शिवपुर इलाके में एक कार से करीब 5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी. बता दें कि राजगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि पुणे सातारा रोड पर एक वाहन से नकदी ले जायी जा रही है. इसी के तहत राजगढ़ पुलिस ने खेड़-शिवपुर टोल बूथ पर जाल बिछाया. शाम करीब 6 बजे एक संदिग्ध गाड़ी टोल बूथ पर आई. गाड़ी की जांच की गई. पुलिस को इसमें नकदी मिली. इस दौरान पुलिस ने संबंधित वाहन से नकदी जब्त कर ली. साथ ही इस गाड़ी में सवार चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था.

24 अक्टूबर को मिले थे 25 लाख कैश

इसी तरह से 24 अक्टूबर को लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता चल रपुणे और पिंपरी चिंचवड़ में अवैध धन ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पिंपरी चिंचवड़ में 25 लाख कैश जब्त किए गए थे. इससे पहले पुणे शहर के शनिवारवाड के पास 3 लाख 80 हजार रुपए जब्त किए गए थे.

चुनाव आयोग के कर्मचारी और पुलिस की टीमें पिंपेर चिंचवड़ में गश्त कर रही थीं. यह रकम वाकड सीमा में एक वाहन की जांच के दौरान मिली थी. जब इस बारे में पूछा गया तो संबंधित कोई जवाब नहीं दे सके. लोकसभा चुनाव के दौरान यह रकम पकड़ी गई और टीम ने इसे जब्त कर लिया. चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि जिस संबंधित व्यक्ति से रकम जब्त की गई है, वह स्थानीय है.

Related Articles

Back to top button