ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
महाराष्ट्र

आतंकवादी हैं नवाब मलिक… अजित पवार की NCP पर भड़के BJP नेता किरीट सोमैया

जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से टिकट दिए जाने पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने एनसीपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नवाब मलिक आतंकवादी है और उसने देश को तोड़ने की कोशिश की है. आगे उन्होंने कहा उनका संबंध दाऊद इब्राहिम से है और वह उसका एजेंट है. सोमैया ने कहा कि उसे टिकट देकर अजित पवार की एनसीपी ने देश के साथ धोखा किया है.

गौरतलब है कि नवाब मलिक ने मंगलवार को मानखुर्द-शिवाजी नगर से अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसका कारण यह है कि महायुति की शिवसेना ने इस सीट से सुरेश कृष्णा पाटिल को पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है.

नाखूश है कार्यकर्ता

नवाब मलिक के एनसीपी से नामांकन के बाद से ही सियासत गरमा गई है, जिसके चलते विरोधी दलों के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है. मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि उनकी पार्टी नवाब मलिक का प्रचार नहीं करेगी. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मलिक को ‘दाऊद का सहयोगी’ बताते हुए तंज कसा कि एक ‘दाऊद का दोस्त’ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रहा है.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार

हमेशा चर्चा में रहने वाले मलिक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. फरवरी 2022 में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार हुए. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई. अब नाटकीय ढंग से मलिक एनसीपी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. इससे पहले मलिक मुंबई की अनुशक्ति नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. वे उद्धव ठाकरे सरकार में अल्पसंख्यक विकास, औकाफ, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता मंत्री रहे हैं. नवाब मलिक गोंदिया और परभणी जिलों के संरक्षक मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button