ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...
मध्यप्रदेश

दीपावली जश्न के बाद 3 घंटे में साफ हो गया शहर, सुबह 4 बजे से सफाई में जुटे सफाई मित्र

इंदौ: इंदौर शहर स्वच्छता में सात बार से लगातार नंबर वन के मुकाम पर काबिज है। इंदौर ने एक बार फिर से बता दिया कि आखिर इंदौर सफाई में नंबर-1 क्यों है? इंदौर में लोगों ने गुरुवार दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान रात दो बजे तक आतिशबाजी की गई। जब जश्न मनाकर शहरवासी सो गए तब नगर निगम के सफाई मित्र सड़कों पर उतरे। सुबह चार बजे से शहर में सफाई शुरू की गई और मात्र तीन घंटे के भीतर ही सफाई कर्मचारियों ने गली मोहल्लों और मुख्य मार्गों से कचरा उठाकर साफ़ सफाई कर दी। जब लोग सुबह सो कर उठे तो बाहर का नजर देखकर हैरान रह गए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि इंदौर शहरवासी और सफाई मित्रों की वजह से लगातार स्वच्छता में 7 बार नंबर वन रहा है और आठवीं बार के लिए भी प्रयास जारी है। महापौर के मुताबिक़ दीपावली पर शहर की सफाई के लिए नगर निगम के सात हजार कर्मचारी मैदान संभाले हुए थे। सुबह 4 बजे से 7 बजे तक शहर को पूरी तरह से साफ़ कर दिया गया था। वही नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

बता दें कि स्वच्छता ही इंदौर की पहचान है लेकिन इस बार अधिकारियों ने दिवाली के बाद  वायु प्रदूषण पर फोकस किया। निगम ने सबसे पहले टैंकरों से पूरे शहर में पानी का छिड़काव कराया। इस दौरान अधूरे जले पटाखों पर भी पानी डाला गया।

Related Articles

Back to top button