ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

अलीशा को देवास टेकरी घुमाने ले गया था विवेक, लौटा तो लड़की के भाई ने जमकर पीटा

इंदौर। इंदौर-देवास रोड पर क्षिप्रा ब्रिज पर एक युवक के साथ युवती के भाई और उसके दोस्तों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। युवक विवेक लोधवाल द्वारा देवास की औद्योगिक थाना पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्त सैफ अली ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद दोनों उससे आईडी कार्ड मांगने लगे। इस पर विवेक ने बताया कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इसके बाद वो दोनों नाम पूछने लगा, जब युवक ने अपना नाम विवेक बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके मुंह पर एक काला कपड़ा भी ढंक दिया।

इसके बाद विवेक को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए। वहां अरबाज और आसिफ भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कि अगली बार अलीशा के साथ दिखा तो जान से मार देंगे। मारपीट के बाद आरोपित विवेक को वापस क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ गए। विवेक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी।

अलीशा कहां गई उसे नहीं पता

विवेक द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के वक्त अलीशा अपनी मां को फोन कर भाई से बात करवा रही थी, लेकिन साहिल ने उसका फोन छीन लिया। घटना के बाद अलीशा को वो कहां ले गए उसे नहीं पता है।

जानकारी के मुताबिक अलीशा के विवेक के साथ घूमने पर उसका भाई बहुत नाराज हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विवेक को जमकर पीटा। इससे विवेक की पीठ पर लाल निशान उभर आए। उन्होंने धमकी दी कि अगली बार बहन के साथ मत दिखना वरना मार दिया जाएगा।

मकान में ताला लगाकर तीन आरोपित फरार

देवास के औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया घटना के बाद फरियादी युवक इंदौर चला गया था, बाद में रात में थाने आया। जांच में पता चला है कि युवक का अपहरण करने के बाद उसे देवास के मल्हार क्षेत्र में लाया गया था, यहां भी मारपीट की गई। आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपितों के मकान में ताला लगा है, ये परिवार सहित फरार हो गए हैं, इनकी तलाश में टीम लगी है।

Related Articles

Back to top button