ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
उत्तरप्रदेश

फंदे पर महिला की लटकी थी लाश, फफक पड़ा पिता, बोला- ससुरालवालों ने बेटी को मार डाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में शादीशुदा विवाहिता की लाश मिली है. सूचना पर पहुंचे पिता ने बिलखते हुए कहा कि ससुराल के लोग दहेज के लिए हमेशा मेरी लाडली को प्रताड़ित करते थे और आज तो उसकी जान ही ले लिए. मेरी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती. पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार निवासी पिता राम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि करीब पांच साल पहले मैंने अपनी बेटी की शादी काफी धूमधाम से पिपराइच कस्बे के रहने वाले सुरेंद्र के साथ की थी. ससुराल वालों ने दहेज के रूप में जो भी मांग की थी, वह सब दिया. दहेज में ज्वेलरी, कैश, बाइक सहित अन्य सामान दिए थे.

पिता ने पुलिस को बताई कहानी

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की विदाई के बाद शुरू में सब कुछ ठीक चला. इसी दौरान बेटी ने दो मासूम बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसका पति भी अक्सर उसे प्रताड़ित करता था. बात भी नहीं करता था. उसके साथ गलत व्यवहार करता था. उसकी जरूरत को पूरा भी नहीं करता था. इस बात की जानकारी जब बेटी ने मुझे दी तो मेरा कलेजा फट गया.

पिता के मुताबिक, मैं बेटी के ससुरालवालों को बहुत ही समझने की कोशिश की, लेकिन वह सब और दहेज चाहते थे. आज तो हद ही हो गई. मेरे मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि आपकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है. इस शब्द पर मुझे विश्वास नहीं हुआ, तो मैंने दो बार उससे कंफर्म किया तो उसने बताया कि जो मैं कह रहा हूं, वह सही है. उसके बाद मैं भागते हुए बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव घर के बाहर पड़ा हुआ था. ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना भी मुझे नहीं दी थी. गांव की लोगों की सूचना पर पुलिस घर पर पहुंची थी. उसने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी.

पिता का कहना था कि मेरी बेटी कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती है. वह काफी बहादुर थी. इतनी प्रताड़ना के बावजूद वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी. उनकी देखभाल कर रही थी. उसकी हत्या तो ससुराल वालों ने ही किया है. उन्होंने मेरी बेटी को पहले मारा फिर फंदे से लटका दिया. उन कसाइयों के चलते उसके जो मासूम बच्चे हैं, उनका जीवन कैसे कटेगा. उनको मां का प्यार कौन देगा और मैं अब किसे बेटी कहकर पुकारूंगा. यह कहते हुए पिता बार-बार बिलख रहा था.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राम प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति सुरेंद्र समेत अन्य ससुरालयों पर केस दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने की बात साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button