ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में प्रदूषण रोकने की कवायद, 200 स्प्रिंकल गाड़ियां करेंगी पानी का छिड़काव

दिल्ली में सर्दियां जैसे-जैसे अपने शबाब पर आती है, वैसै-वैसे दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जाता है. ख़ासकर दीपावली के आसपास प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ जाती है. इस चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में पानी का छिड़काव कर धूल और प्रदूषण के कणों को फैलने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव अभियान की शुरुआत की है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को वाटर स्प्रिंकल गाड़ियों की धूल और प्रदूषण के कणों को फैलने से रोकने के लिए रवाना किया. गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में विशेषकर हॉटपॉट इलाकों में इन 200 स्प्रिंकल गाड़ियों की तैनाती होगी और ये अभियान अगले 3 महीनों तक चलेगा.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि AQI 350 से अधिक दिल्ली का प्रदूषण पहुंच चुका था. आशा की जा रही थी कि दिवाली के अगले दिन दिल्ली का AQI 400 के पार प्रदूषण का स्तर पहुंच जाएगा, लेकिन वह इसके लिए के लोगों का धन्यवाद देते हैं.

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए उठाए कदम

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों की कोशिश से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर AQI 360 पर ही रहा है. प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी तक जाने में बच गया.

गोपाल राय ने कहा कि इसके लिए दिल्ली के लोग बधाई के पात्र हैं, हालांकि कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े हैं. उनसे भी वह आग्रह करते हैं किपूरी दिल्ली के लोग और सरकार जिस तरह से लोगो की जिंदगी बचाने में लगी है, अगर उनका सहयोग होता तो प्रदूषण का स्तर और कम होता.

गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी की सरकारों से भी निवेदन है कि वहा पर भी पटाखों पर नियंत्रण किया जाए तो इस प्रदूषण के स्तर को और कम किया जा सकता है दिल्ली सरकार आज से प्रदूषण के स्तर को गंभीर श्रेणी में जाने से रोकने के लिए, पानी छिड़काव का विशेष अभियान पूरी दिल्ली में शुरू कर रही है.

मोबाइल एंटी स्मॉग गन की होगी तैनात

दिल्ली में सभी 70 विधानसभाओं में 2 -2 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात की जा रही है. जो सड़को पर पानी का छिड़काव करेंगी. साथ ही हॉट स्पॉट एरिया में भी मोबाइल एंटी स्मॉग गन पानी का छिड़काव करेगी, जिससे धूल प्रदूषण को नियंत्रित किया सके.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को भी अपना सहयोग देना होगा, अगर आप को कही धूल उड़ती दिखी, या आग लग रही है तो आप अपने मोबाइल में ग्रीन दिल्ली एप पर डाउनलोड करे और फोटो खींचकर भेजे. अगर आप गाड़ी लेकर निकल रहे है तो रेड लाइट पर गाड़ी का इंजन ऑफ कर दें.

दिल्ली सरकार 24 घंटे प्रदूषण को नियंत्रण करने के काम में जुटी है. हमें भरोसा है हम सब लोग मिलकर दिवाली पर सफल रहे हैं. वैसे ही आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. मार्शल को भी अलग-अलग जगहों पर नियुक्त किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button