ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 40 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ दो बदमाशों को पकड़ा, पूछताछ जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान ऑपरेशन प्रहार” के तहत, कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए अंतराष्ट्रीय कीमत की अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल इंदौर के नवागत पुलिस कमिश्नर को आए इंदौर शहर में अभी कुछ ही दिन हुए है और अपराधियों में अपना खौफ पैदा कर दिया। जहां इंदौर पुलिस को रात्रि गश्त करने पर मजबूर कर दिया रविवार देर रात इंदौर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदेहियो की तलाश में इंदौर शहर के अलग – अलग स्थानो पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी।

 इसी दौरान MR 4 रोड़ पर नमकीन क्लस्टर गली के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध जाते हुए दिखे जिन्हें क्राइम ब्रांच पुलिस टीम के द्वारा रुकने को कहा तो भागने का प्रयास किया, जहां दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच के द्वारा पकड़ा और आरोपियों से विधिवित पूछताछ करते हुए पूछताछ की तो आरोपियों के द्वारा अपना नाम आमिर गौरी और अयान होना बताया आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से कुल लगभग 88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) 40 लाख रुपए कीमत का मिला।

आपको बता दें की पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि एमडी ड्रग्स इंदौर किसे देने आए थे और कहां से लेकर आए थे। क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया की चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा है और उनकी तलाशी में 40 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की है क्राइम ब्रांच अब बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button