ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मध्यप्रदेश

गुजरात और कोलकाता की कंपनियां करेंगी पीएम मित्र पार्क में 2500 करोड़ रुपये का निवेश

इंदौर। कपड़ा मिलों की पहचान रहा इंदौर अब रेडीमेड गारमेंट का हब बनने जा रहा है। इंदौर से 110 किमी दूर बदनावर के पास पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) पार्क प्रोजेक्ट में गुजरात और कोलकाता की दो कंपनियों ने 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि दिखाई है।

इनमें से एक गुजरात की अरविंद मिल कंपनी है, जो कि वस्त्र निर्माण की इकाई लगाने की तैयारी में है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जमीन का निरीक्षण भी किया है, कोलकाता की एक अन्य कंपनी भी यहां होजयरी के कई बड़े ब्रांड के लिए होजयरी वस्त्रों के निर्माण का प्लांट भी लगाएगी।

मुंबई और सूरत पर कम होगी निर्भरता

यहां पर प्रदेश सहित देशभर से कई छोटी-बड़ी 22 कंपनियां भी आने की तैयारी में हैं। निवेश से मुंबई और सूरत पर निर्भरता कम होगी। पीएम मित्र पार्क का काम इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुआ है, जिसे आगामी ढाई वर्ष में पूरा किया जाना है।

करीब दो हजार एकड़ में बने रहे इस पार्क की लागत लगभग 1600 करोड़ रुपये है। एमपीआइडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि पीएम मित्र पार्क का काम तेजी से चल रहा है। एप्रोच रोड, वाटर लाइन आदि का काम किया जा रहा है।

बड़ी कंपनियां भी विजिट करने आने वाली हैं

पिछले कुछ समय में तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान और प्रदेश की 22 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों ने पार्क का विजिट किया और निवेश में रुचि दिखाई है। इसमें से कुछ कंपनियों के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। आने वाले समय में अन्य बड़ी कंपनियां भी विजिट करने आने वाली हैं।

25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

अभी तक 22 से अधिक कंपनियों ने पीएम मित्र का विजिट किया है। इन कंपनियों द्वारा यहां 9462 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की संभावना है, जिससे 25 हजार से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button