ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

उज्जैन से ढोढर आए थे 9 युवक, हुआ ऐसा कुछ कि जान बचाने फोरलेन पर भागना पड़ा, 1 लापता… एसपी ने संभाला मोर्चा

रतलाम: उज्जैन से ढोढर आए नौ युवकों का ढोढर में स्थानीय दुकान संचालक से विवाद और मारपीट के बाद एक युवक के लापता होने के मामले में एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी कन्हैया अवश्या को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, उज्जैन निवासी सोमिक, रोहित, लोकेश (गुमशुदा), आनन्द, लखन, गोलु, गड्डु, कार्तिक, सौरभ 1 नवंबर की रात करीब 08.00 बजे परवलिया बांछडा डेरा चौकी ढोढर पहुंचे थे।

यहां किराना दुकान संचालक यश चौहान से सिगरेट खरीदने के दौरान सिगरेट महंगी देने की बात को लेकर लोकेश (गुमशुदा) तथा सोमिक के साथ दुकान संचालक से गाली गलौज झूमा झटकी हुई थी।

फोरलेन पर भागते समय लापता हुआ लोकेश

  • सोमिक ने दुकान संचालक यश को चाकू दिखाकर डराया था और वहां से दोनों निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ ठाकुर ढाबा परवलिया में खाना खाने चले गए थे।
  • जहां कुछ देर बाद लगभग रात 09.00 बजे दुकान संचालक यश चौहान अपने साथियों के साथ तीन-चार बाइक पर आए और मारपीट करने लगे।
  • उज्जैन से आए सभी लड़के जान बचाने के लिए फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की तरफ भागने लगे। इस दौरान लोकेश कहीं गुम हो गया और शेष सभी साथी लोकेश को 3-4 घंटे तलाशने के बाद घर वापस चले गए।
  • 3 नवंबर को लोकेश के भाई फरियादी रोहित ने पुलिस चौकी पर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर गुमशुदगी दर्ज की गई।

चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप

फरियादी पक्ष के साथ मारपीट होने संबंधी साक्ष्य प्राप्त होने पर एसपी ने प्रकरण दर्ज करने और एसपी राजेश खाखा के निर्देशन में एसआईटी गठित की। प्रथम दृष्टया मामले में चौकी प्रभारी को लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया जाकर पुलिस लाईन अटैच किया गया।

मंदसौर का गिरोह संगठित रूप से कर रहा था डोडाचूरा तस्करी

इस क्षेत्र से जुड़ी एक अन्य खबर में जानकारी मिली है कि एंबुलेंस से डोडाचूरा की तस्करी करने के मामले में मंदसौर के आरोपी भी शामिल हैं। ये सभी गिरोह बनाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मामले में संगठित होकर गिरोह संचालित करने की धारा भी बढ़ाई है।

जांच के दौरान पता चला कि मंदसौर क्षेत्र के 06 लोग एक संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें से अधिकतम के विरूद्ध पूर्व से मादक पदार्थ की तस्करी के दो या दो से अधिक अपराध भी दर्ज हैं।

यह लोग सीतामऊ मंदसौर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी कर आरोपी रणजीत व रूपेश के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा महाराष्ट्र के हेतराम पुत्र बाबूराम विश्नोई ग्राम जेथला थाना आऊ जिला जोधपुर हाल मुकाम ग्राम तलासरी जिला पालघर महाराष्ट्र को भेज रहे थे।

Related Articles

Back to top button